• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार पुलिस ने बताया- घर से गायब हैं रिया चक्रवर्ती

Desk by Desk
30/07/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
सुशांत केस Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस का चंगुल कसता जा रहा है। दिवंगत एक्टर के पिता केके सिंह ने बीते दिन अदाकारा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद एक्ट्रेस से पूछताछ के लिए पटना पुलिस के 4 अधिकारी मुंबई पहुंच गये। खबरों की मानें तो मुंबई में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के घर पर जब पटना पुलिस के अधिकारी पहुंचे तो अदाकारा वहां से गायब मिली है। हालांकि अब इस मामले में बिहार पुलिस का कुछ और ही कहना है। बिहार पुलिस ने उन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें ये कहा गया है कि रिया अपने घर से फरार हो गई हैं।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की वायरल हो रही फोटो

मिड-डे रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के एसपी विनय तिवारी ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है। इस समय हम रिया को नहीं खोज रहे हैं। शुरूआती जांच जारी है। केस के सभी उन साधारण तथ्यों को समझा जा रहा है और इस पूरी परिक्रिया के पूरे होने के बाद ही हम कोई एक्शन लेंगे। जब भी रिया की जरुरत पड़ेगी हम उनसे संपर्क करेंगे। फिरहाल अभी जो खबरें आ रही हैं रिया अपने घर से गायब हो गई हैं तो ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच मुंबई पुलिस से स्वतंत्र है। मुबंई पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी सहयोग देने की बात कही है।

बता दें कि फिल्म ‘जलेबी’ एक्ट्रेस रिया पिछले एक साल से अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में थी। केस की मामले की बात करें तो रिया के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसमें धारा 341, 342, 380, 406, 420 और 306 शामिल हैं। केके सिंह ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले साल मई 2019 में अपने बेटे के साथ दोस्ती की और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए उसके संपर्कों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि रिया को उनके परिवार ने सहायता प्रदान की थी क्योंकि वे उनकी संपत्ति को देख रहे थे। के के सिंह चाहते हैं कि पुलिस यह जांच करे कि अभिनेता द्वारा रखे गए बैंक खाते में जमा 15 करोड़ रुपये कहां स्थानांतरित किए गए हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री ने सुशांत के परिवार के किसी भी सदस्य को अभिनेता के साथ रहने से मना कर दिया।

सुशांत के ड्राइवर से लेकर बॉडीगार्ड तक पूछताछ, कुक बोला- सारा सिस्टम मैडम करती थीं हैंडल

इस बीच अदाकारा ने एक वकील हायर कर अग्रिम जमानत की कार्रवाई शुरू कर दी है। रिया चक्रवर्ती इस केस के लिए वकील सतीश मानशिंदे का हायर किया है। बता दें कि वकील मानशिंदे देश के सबसे महंगे वकीलों की लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश मानशिंदे कोर्ट में अपने मुवक्किल को बचाने के लिए काफी मोटी रकम वसूलते हैं। कहा जाता है कि वकील मानशिंदे 10 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फीस चार्ज करते हैं।

Tags: bihar policeCBI EnquiryRhea ChakrabortyRhea Chakraborty abscondingRhea Chakraborty caseRhea Chakraborty FIRRhea Chakraborty Sushant Singh RajputSushant Singh Rajput CaseSushant Singh Rajput Fathersushant singh rajput suicideघर पर हैं रिया चक्रवर्तीबिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केसरिया चक्रवर्तीरिया चक्रवर्ती बिहार पुलिससुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती
Previous Post

बिग बॉस शहनाज गिल ने मास्क लगाकर फोटोग्राफर्स को दिया पोज

Next Post

सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने कहा- चलिए, मिलकर सच के लिए सब साथ खड़े होते हैं

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Main Slider

संसद रचेगी नया इतिहास, महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

13/04/2026
Main Slider

आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय का हुआ उद्घाटन

13/04/2026
Next Post

सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने कहा- चलिए, मिलकर सच के लिए सब साथ खड़े होते हैं

यह भी पढ़ें

'Devon Ke Dev Mahadev' is going to air again on the small screen

एक बार फिर छोटे पर्दे पर प्रसारित होने जा रहा है  ‘देवों के देव महादेव’

21/05/2021
Dead Bodies

खेत में पानी लगाने के दौरान इंजन फटा, 2 किसानों की मौत

24/07/2022
dr dinesh sharma

विकास की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है उत्तर प्रदेश : दिनेश शर्मा

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version