• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वरा भास्कर ने की शिकायत, तो डिलीट हुआ कंगना रनौत टीम द्वारा की गई नस्लभेदी ट्वीट

Desk by Desk
30/07/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
स्वरा भास्कर कंगना रनौत

स्वरा भास्कर कंगना रनौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कंगना रनौत इन दिनों खुलकर सेलेब्स के बारे में बोल रही हैं, लेकिन कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो कंगना को उल्टा जवाब देने में पीछे नहीं हट रहे। इस बार तनु वेड्स मनु में कंगना की को-स्टार रहीं स्वरा भास्कर ने एक्ट्रेस पर वार किया है। हाल में एक इंटरव्यू में कंगना ने स्वरा को चापलूस कहा था जिस पर स्वरा भड़क उठीं और उन्होंने कंगना को बिना देरी किए जवाब दे कर उन्हें चुप करा दिया था। हालांकि यह विवाद यहीं नहीं रुका और आज भी दोनों के बीच खींचतान चल रहा है। स्वरा और कंगना एक दूसरे पर तीखे हमले करने का सिलसिला अभी भी जारी है। अब इस विवाद में एक लेटेस्ट अपडेट ये है कि स्वरा ने कंगना की टीम पर नस्लभेदी ट्वीट करने का आरोप लगाया है और ट्विटर से शिकायत कर उस ट्वीट को हटाने की बात कही है। खबरों की मानें तो स्वरा के रिक्वेस्ट के बाद ट्विटर ने कंगना के ट्वीट को हटा दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालने की जाएगी जांच

दरअसल कंगना की टीम ने एक ट्वीट किया है जो स्वरा को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। कंगना की टीम ने अपने इस ट्वीट में एक पाकिस्तानी को कंगना के मसले में दख़ल न देने की सलाह दी थी। स्वरा ने कंगना के इस ट्वीट को रिपोर्ट किया था, साथ ही उन्होंने दूसरे ट्विटर यूज़र्स से भी इसे रिपोर्ट करने के लिए कहा था। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैंने इस ट्वीट को रिपोर्ट कर दिया है, इसमें नस्लभेदी टिप्पणी की गई है। आप सब भी इसे रिपोर्ट करें।”

स्वरा की शिकायत पर ट्विटर ने कंगना का ये ट्वीट हटा दिया है। स्वरा ने इससे पहले भी कई बार कंगना को आड़े हाथों लिया था। स्वरा ने अपने अलग-अलग ट्वीट्स में कई बार कंगना पर निशाना साधा है।

सुशांत के कजिन नीरज कुमार सिंह ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर आरोप

स्वरा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद से ही कंगना रनौत लगातार फिल्म इंडस्ट्री में चल रही नेपोटिज़्म और गुटबाज़ी पर लगातार हमले कर रही हैं। हाल ही में कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान फ़िल्म इंडस्ट्री पर कई बड़े आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर भी निशाना साधा था। कंगना ने तापसी और स्वरा को बी-ग्रेड एक्ट्रेस तक कह दिया था।

Tags: Kangana RanautKangana Ranaut Swara Bhaskar controversyKangana Ranaut teamKangana Swara Bhaskar complaintSwara BhaskarTwitter delete Kangana Ranaut team tweetकंगना की स्वरा भास्कर ने शिकायतकंगना रनौतकंगना रनौत टीमकंगना रनौत स्वरा भास्कर विवादट्विटर डिलीट कंगना रनौत टीम ट्वीटस्वरा भास्कर
Previous Post

सुशांत के कजिन नीरज कुमार सिंह ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर आरोप

Next Post

मौनी महाराज 54 बार ले चुके हैं भू-समाधि, अब राम मंदिर भूमि पूजन के होंगे साक्षी

Desk

Desk

Related Posts

Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Next Post
राम मंदिर निर्माण

मौनी महाराज 54 बार ले चुके हैं भू-समाधि, अब राम मंदिर भूमि पूजन के होंगे साक्षी

यह भी पढ़ें

प्रयागराज में NH-96 के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्यशीघ्र पूरा कराया जाए : केशव मौर्य

09/11/2021

सर्राफा बाजार में सोने का भाव 51000 के करीब, पैसा लगाना सबसे कम जोखिमभरा

24/07/2020
hariyali tikki

ब्रेकफास्ट रेसिपी में बनाए फटाफट हरियाली टिक्की, ये है रेसिपी

22/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version