• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फार्मा उत्पादन आधारित इंसेंटिव स्कीम का दायरा बढ़ाने पर काम में तेजी

Desk by Desk
05/08/2020
in Categorized
0
pharma sector

फार्मा सेक्टर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में फार्मा क्षेत्र के लिए चलाई जा रही उत्पादन आधारित इंसेंटिव स्कीम का दायरा बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दो से तीन महीने में इसमें दवाओं के एक्सीपियंट यानि पूरक पदार्थों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी इंसेटिव देने का ऐलान किया जा सकता है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से देश में एक्सीपियंट्स का करीब 70 फीसदी आयात करना पड़ता है।

आइए जानते है जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की कैसे हुई थी प्लानिंग?

सरकार का इरादा है इन उत्पादों को लेकर चीन की निर्भरता खत्म करने देश को आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे में जो कंपनियां इनका उत्पादन करने से जुड़ी अपनी क्षमता बढ़ाएंगी या फिर नए प्लांट लगाएंगी उन्हें इंसेंटिव दिया जा सकता है। एक्सीपियंट्स में ही दवाओं के कच्चे माल एपीआई यानि एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर टैबलेट या फिर कैप्सूल समेत तमाम तरह से दवाओं का उत्पादन किया जाता है।

इसके लिए कई तरह दूसरे कच्चेमाल की भी जरूरत होती है, जिसमें स्टार्च, लैक्टोज, माल्टोज, ग्लूसिटॉल और मिनिरल्स प्रमुख होते हैं। यही नहीं कई तरह की सिरप में एल्कोहल समेत दवा से जुड़े दूसरे चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं एक्सीपियंट्स में दवा का डोज मिलाकर टैबलेट, कैप्सूल, सिरप या फिर इंजेक्शन तैयार किया जाता है जो सीधा जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जा सकता है। सरकार ने पिछले ही महीने फार्मा क्षेत्र के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम का ऐलान किया है। इस स्कीम के साथ ही सरकार ने ये भी संकेत दे दिए थे कि आने वाले सालों में धीरे धीरे करके दूसरे देशों से आयात को एक दायरे में सिमटाना है।

महक स्वामी : प्राइवेट सेक्टर की नौकरी छोड़कर शुरू की तैयारी, UPSC में हुई सेलेक्ट

डिपार्टमेंट ऑफ फार्मा की योजना है कि 70 फीसदी से ज्यादा माल भारतीय उत्पादकों से ही खरीदा जाए ताकि देश के उद्योग को बढ़ावा मिले। और धीरे धीरे पूरी तरह से आयात निर्भरता खत्म कर दी जाए। देश की जरूरत के मुताबिक माल यहीं बन पाए इसके लिए सरकार मौजूदा स्कीम की अगले दो से तीन महीने में समीक्षा करके उसका दायरा बढ़ाने की तैयारी में है।

Tags: boycott chinadepartment of pharmapharma sectorPharmaceutical ingredientsself-reliant Indiaआत्म निर्भर भारतडिपार्टमेंट ऑफ फार्माफार्मा सेक्टरफार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्सबॉयकॉट चाइना
Previous Post

इंस्टाग्रम पर शेयर कर रही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लोइंग स्किन का राज

Next Post

भारत में यूनिकॉर्न स्तर के स्टार्टअप की संख्या 21, चीन के दसवें हिस्से के बराबर

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
स्टार्टअप

भारत में यूनिकॉर्न स्तर के स्टार्टअप की संख्या 21, चीन के दसवें हिस्से के बराबर

यह भी पढ़ें

Unnao Case

Unnao Case: होश में आई तीसरी लड़की ने दिया बयान, बताई उस दिन की कहानी

24/02/2021
Shivpal Yadav

अब्बास अंसारी के बारे में सपा नेतृत्व करेगा फैसला: शिवपाल यादव

03/08/2023
Amit Shah

अमित शाह के आवास पर अहम बैठक, सीएम योगी भी होंगे शामिल

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version