• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रेच्युटी की रकम के लिए 5 साल की शर्त की जाएगी खत्म

Desk by Desk
11/08/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
ग्रेच्युटी भुगतान

ग्रेच्युटी भुगतान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| देशभर के निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही ग्रेच्युटी पाने के लिए पांच साल की शर्त खत्म होगी। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी भुगतान के लिए पात्रता शर्तों में ढील देने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी भुगतान की समय सीमा को पांच साल से घटा कर एक से तीन साल के बीच करने पर विचार कर रही है। अधिकारी ने कहा कि भारत के श्रम बाजार की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जहां ज्यादातर कर्मचारी केवल छोटी अवधि के लिए कार्यरत होते हैं। इसको देखते हुए ग्रेच्युटी पाने की समससीमा को कम करने की मांग हो रही है। इसी को देखते हुए सरकार इसके शर्त में ढील देने और लागू करने के तरीके पर विचार कर रही है।

चार साल में पहली बार म्यूचुअल फंड में 2,480 करोड़ रुपये की दिखी निकासी

श्रम पर बनी संसदीय समिति ने हाल ही में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ग्रेच्युटी भुगतान के पात्रता की वर्तमान पांच साल की समय-सीमा को घटा कर एक साल किया जाना चाहिए। बता दें कि किसी कर्मचारी को किया जाने वाला ग्रेच्युटी भुगतान कंपनी में कर्मचारी के काम करने के साल के आधार पर प्रति साल 15 दिन की सैलरी के आधार पर किया जाता है। ये भुगतान कर्मचारी के किसी कंपनी में लगातार पांच साल पूरे होने पर ही मिलता है।

श्रम विशेषज्ञों ने भी कहा कि ग्रेच्युटी के लिए पांच साल की सीमा पुरानी है और अब ये कर्मचारियों के हित में काम नहीं करती। श्रमिक संघों का दावा है कि कई कंपनी लागत को बचाने के लिए कर्मचारियों को पांच साल से पहले ही हटा देती है ताकि, उनकी ग्रेच्युटी की लागत बच जाए। जीनियस कंसल्टिंग के मुख्य कार्यकारी आर पी यादव ने कहा कि ग्रेच्युटी के लिए पांच सा`ल की समयसीमा लंबे समय तक काम करने के कल्चर को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि अब दो या तीन साल की ग्रेच्युटी की समयसीमा एक बेहतर विकल्प होगा।

ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट 1972 के नियमों के मुताबिक, ग्रेच्युटी की रकम अधिकतम 20 लाख रुपए तक हो सकती है। ग्रेच्युटी के लिए कर्मचारी को एक ही कंपनी में कम से कम पांच साल तक नौकरी करना अनिवार्य है। इससे कम वक्त के लिए की गई नौकरी की स्थिति में कर्मचारी ग्रेच्युटी की पात्रतानहीं रखता। यानी चार साल 11 महीने में नौकरी छोड़ने पर भी ग्रेच्युटी नहीं मिलती है। कोई भी कंपनी, फैक्ट्री, संस्था जहां पिछले 12 महीने में किसी भी एक दिन 10 या उससे ज्यादा कर्मचारियों ने काम किया है तो ग्रेच्युटी एक्ट के अधीन आती है।

ग्रेच्युटी किसी कर्मचारियों को मिलने वाला एक पूर्व-परिभाषित लाभ है। अगर कर्मचारी नौकरी की कुछ शर्तों को पूरा करता है तो ग्रेच्युटी का भुगतान एक निर्धारित फॉर्मूले के तहत गारंटीड तौर पर उसे दिया जाएगा। मौजूदा नियम के तहत आप किसी संस्थान में लगातार पांच साल काम करते हैं तो आपको ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। हालांकि, ठेक पर रखे कर्मचारी को यह लाभ नहीं मिलता है।

जानें सोने और चांदी के भाव में आई कितनी बड़ी गिरावट

कब मिलती है ग्रेच्युटी?

  • कर्मचारी नौकरी छोड़ने के बाद ग्रेच्युटी निकालने के लिए आवेदन कर सकता है।
  • आवेदन करने की तारीख से 30 दिन के अन्दर उसे भुगतान कर दिया जाता है।
  • अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उसे ग्रेच्युटी राशि पर ब्याज का भुगतान करना होगा।
Tags: EmployeesgratuityGratuity PaymentMinistry of Labornew rule of gratuityparliamentary standing committeetime limit for gratuityWho will get gratuity under the new ruleकर्मचारीग्रेच्युटीग्रेच्युटी का नया नियमग्रेच्युटी की समय सीमाग्रेच्युटी भुगताननए नियम के तहत किसे मिलेगी ग्रेच्युटीश्रम मंत्रालयसंसदीय स्थायी समिति
Previous Post

जानें सोने और चांदी के भाव में आई कितनी बड़ी गिरावट

Next Post

कोविड-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप का गिरा ऑक्सीजन लेवल

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Next Post
मनदीप सिंह

कोविड-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप का गिरा ऑक्सीजन लेवल

यह भी पढ़ें

किसी भी व्यक्ति की कोई बात लगे बुरी, तो दो तरह से सोचो

23/08/2020
shot

प्रधान पद के प्रत्याशी को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

04/04/2021
Boxing-Day Test

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत ने हासिल की विशाल जीत, 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version