Categorized

सोनू सूद के चेहरे और नाम का टैटू फैन ने बनवाया अपने हाथ पर

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भले ही फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई हैं, लेकिन कोरोना काल में वह लोगों के लिए रियल लाइफ हीरो से कम नहीं है। किसी को घर बनवाना हो, खाने की व्यवस्था करना हो या फिर किसी को उसके घर छोड़ना हो, उन्होंने आगे आकर लोगों की मदद की है। इस बीच सोनू सूद ने अपने एक ऐसे फैन से मिलवाया, जिन्होंने एक्टर के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है।

‘बिग बॉस 14’ के सेट से सलमान खान की पहली तस्वीर वायरल

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू सूद कहते हैं, मैं इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर हूं। यहां पर मुझे बहुत मजा आ रहा है।” इसके बाद वह कैमरे के सामने सुभम नाम के फैन को बुलाते हैं। फैन आकर अपने हाथ पर सोनू सूद के चेहरे और नाम का बना टैटू दिखाता है। इस पर सोनू कहते हैं, ”आपने ऐसा क्यों किया शुभम? ऐसा मत करो मेरे दोस्त। कोई भी ऐसा मत करो। मुझे पता है कि आप मुझसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन प्लीज ऐसा मत करिए।”

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत केस में की CBI जांच की मांग

इससे पहले सोनू सूद की मदद से ओडिशा में अपने घर पहुंचे एक व्यक्ति ने उनके नाम पर एक दुकान खोली थी। वेल्डिंग शॉप के ऊपर शख्स ने एक बोर्ड लगाया था, जिसमें सोनू सूद की एक बड़ी फोटो दिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने दुकान नाम भी सोनू के नाम पर रखा था। अपने नाम पर दुकान की फोटो देखने के बाद सोनू सूद बहुत खुश हुए थे। उन्होंने कहा था कि वह शख्स के दुकान पर जाकर उनसे जरूर मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button