Categorized

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की सभी परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली| महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की सभी  परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण यह फैसला लिया गया है। सूचना के अनुसार महाराष्ट्र  पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षाओं का नया शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र  पब्लिक सर्विस कमीशन प्री परीक्षा 2020 दो बार स्थगित की जा चुकी है।

एयूडी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख

पहले इस परीक्षा को 5 अप्रैल के लिए शेड्यूल किया गया था। इसके बाद 13 सितंबर परीक्षा की तारीख रखी गई। इसके बाद 13 सितंबर को मेडिकल की नीट परीक्षा की तारीख आने के बाद इस परीक्षा को 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। कैबिनेट ने यह फैसला लिया है कि अगले आदेश तक यह परीक्षा स्थगित रहेगी।

एयूडी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख

आपको बता दें कि एमपीएससी परीक्षा विभिन्न विभागों में 200 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 में आयोजित की गई थी।

Related Articles

Back to top button