• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाभारत का जिक्र कर शिवसेना बोली- पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर……………

Desk by Desk
12/09/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
kangana-uddhav

कंगना रनौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुुंबई। मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर शिवसेना ने एक बार फिर से कंगना रनौत पर निशाना साधा है। इस बार बाला साहेब ठाकरे से लेकर महाभारत का जिक्र कर कंगना रनौत इशारों-इशारों में हमला बोला है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कई दिग्गज कलाकारों का नाम लेकर लिखा है कि ऐसे लोगों ने मुंबई को अपने अभिनय और काम से संवारने का काम किया न कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर किया या खुद कांच के घर में रहकर दूसरों के घर पर पत्थर फेंका।

कन्नौज में सड़क हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 12 अन्य घायल

शिवसेना ने कहा कि मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर है कि नहीं, यह विवाद जिसने पैदा किया, उसी को मुबारक। सामना में यह भी लिखा गया है कि बालासाहेब ठाकरे ने दूसरे हाथ में स्वाभिमान की चिंगारी रखी। अगर किसी को ऐसा लग रहा होगा कि उस चिंगारी पर राख जम गई है तो वह एक बार फूंक मार कर देख ले।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा, ‘मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर है कि नहीं, यह विवाद जिसने पैदा किया, उसी को मुबारक। मुंबई के हिस्से में अक्सर यह विवाद आता रहता है। लेकिन इन विवाद माफियाओं की फिक्र न करते हुए मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित है।

शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे का जिक्र कर कहा कि शिवसेना प्रमुख हमेशा घोषित तौर पर कहते थे कि देश एक है और अखंड है। राष्ट्रीय एकता तो है ही लेकिन राष्ट्रीय एकता का ये तुनतुना हमेशा मुंबई-महाराष्ट्र के बारे में ही क्यों बजाया जाता है? राष्ट्रीय एकता की ये बात अन्य राज्यों के बारे में क्यों लागू नहीं होती?

मलिहाबाद में हत्या बवाल मामले पर आईजी ने की कार्रवाई, इंस्पेक्टर को किया निलंबित

फिल्मी सितारों का नाम लेकर शिवसेना ने लिखा कि  मुंबई का फिल्म उद्योग आज लाखों लोगों को रोजी-रोटी दे रहा है। वैसे कभी मराठी और कभी पंजाबी लोगों की ही चलती थी। लेकिन मधुबाला, मीना कुमारी, दिलीप कुमार और संजय खान जैसे दिग्गज मुसलमान कलाकारों ने पर्दे पर अपना ‘हिंदू’ नाम ही रखा, क्योंकि उस समय यहां धर्म नहीं घुसा था। कला और अभिनय के सिक्के बजाए जा रहे थे। परिवारवाद का वर्चस्व आज भी है और पहले भी था।

कपूर, रोशन, दत्त, शांताराम जैसे खानदान से अगली पीढ़ी आगे आई है लेकिन जिन लोगों ने अच्छा काम किया, वे टिके। मुंबई ने हमेशा केवल गुणवत्ता का गौरव किया। राजेश खन्ना किसी घराने के नहीं थे। जीतेंद्र और धर्मेंद्र भी नहीं थे। इनमें से हर किसी ने मुंबई को अपनी कर्मभूमि माना। मुंबई को बनाने और संवारने में योगदान दिया। पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं किया या खुद कांच के घर में रहकर दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका। जिन्होंने फेंका उन्हें मुंबई और महाराष्ट्र का श्राप लगा।

Tags: Kangana Ranautkangana ranaut latest newskangana ranaut newskangana-uddhavmumbaiSaamanaSaamana EditorialShiv Senashiv sena mouthpiece saamanaकंगना रनौतमुंबईशिवसेनाशिवसेना मुखपत्र सामनासामनासामना संपादकीय
Previous Post

कन्नौज में सड़क हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 12 अन्य घायल

Next Post

50 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र कालिया कोलकाता से गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Child care
Main Slider

मानसून में बच्चों को होती है खास देखभाल की जरूरत, यूँ रखें ध्यान

04/06/2026
Main Slider

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हो जाएगी छू मंतर जानें क्या हैं ये चीज

04/06/2026
Main Slider

जानें बैक्टीरिया मारने में कौन सा पानी है ज्यादा असरदार

04/06/2026
detox drink
Main Slider

मानसून में वजन कम करने के लिए अपनाएं ये डेटॉक्स ड्रिंक्स

04/06/2026
red meat
Main Slider

जानें आपकी सेहत पर क्या असर करता है रेड मीट

04/06/2026
Next Post
surendra kalia

50 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र कालिया कोलकाता से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

azam khan

आजम खान ने कसा तंज, बोले- मैंने कभी अखिलेश को धूप में खड़ा नहीं देखा

20/07/2022
bank of baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

28/03/2026
Gold

सोने और चाँदी की कीमत में आज फिर आई भारी गिरावट

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version