शरीर का तापमान ज्यादा होने पर अकेले देनी होगी परीक्षा
नई दिल्ली| देशभर में एमबीएसएस, बीडीएस समेत अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों की सीटों में दाखिला के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन रविवार को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए कोरोना के मद्देनजर इस बार परीक्षा संबंधी नियमों में भी बदलाव किया गया है।
गरीबों और ग्रामीण विकास के सशक्त स्वर रहे रघुवंश प्रसाद : वेंकैया नायडू
इसके तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल गन से अभ्यर्थियों के शरीर का तापमान मापा जाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी का तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेट या 99.4 डिग्री से अधिक मिलता है, उसे पृथक कक्ष में ले जाया जाएगा और अभ्यर्थी को वहीं अकेले बैठकर परीक्षा देनी होगी।
एनटीए की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए इस बार देशभर में 3843 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देशभर में इस बार 15.94 लाख अभ्यर्थियों ने इस वर्ष परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। देशभर में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 74,083 अभ्यर्थी अधिक हैं।
वाराणसी में 116 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार
नीट के आयोजन में कोरोना से बचाव के लिए एनटीए की तरफ से कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इसके तहत सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए एक परीक्षा केंद्र पर एक समय में 90 अभ्यर्थी ही प्रवेश करेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद 24-24 अभ्यर्थियों के ग्रुपों में बाहर लाया जाएगा।




