Categorized

त्योहारी मौसम में बिक्री में 30 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली| उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को इस त्योहारी मौसम में बिक्री में 30 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है। उन्हें घरेलू कार्यों में मदद करने वाले कर्मियों की अनुपस्थिति तथा घर से काम को लेकर बिक्री को और सहारा मिलने की भी उम्मीद है। उद्योग संगठन सीईएएमए ने यह कहा।

विराट कोहली को टी नटराजन ने बनाया अपना पहला शिकार

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण क्षेत्र पहले ही अगस्त में ओणम के साथ सकारात्मक शुरुआत कर चुका है। पिछले कुछ महीनों में बिक्री में वृद्धि हुई है। लोग कोरोना वायरस महामारी की वजह से घरेलू कार्यों में मदद करने वाले कर्मियों का विकल्प खोज रहे हैं। ऐसे में वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, डिशवॉशर, रेफ्रिजरेटर, आदि जैसे उपकरणों की मांग तेज हुई है।

पैनासोनिक इंडिया व दक्षिण एशिया के अध्यक्ष एवं सीईओ मनीष शर्मा ने कहा, ”मेरा मानना है कि आगामी त्योहारी सीजन और निकट भविष्य के लिये रुझान बना रहेगा। पिछले कुछ महीनों के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद उद्योग में लगभग 20 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के वीपी होम अप्लायंसेज विजय बाबू ने कहा, “हम समग्र कारोबार में अच्छी वृद्धि के बारे में आशावादी हैं और त्योहारी सीजन में हमारा 30 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य है। हालांकि उद्योग जगत भले ही आशावान हो, लेकिन खुदरा विक्रेता सतर्क हैं क्योंकि इस साल त्योहारों के दौरान कंपनियां पैसे की कमी व अन्य चुनौतियों के कारण पहले की तरह आक्रामक योजनाएं व विज्ञापन आदि नहीं करेंगी। कुल बिक्री में इन गतिविधियों का करीब 25 प्रतिशत तक हिस्सा होता है।

Related Articles

Back to top button