Categorized

एसबीआई छोटे कारोबारियों को दे रहा बिना किसी डाक्यूमेंट के 50000 का लोन

नई दिल्ली| देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया छोटे कारोबारियों के लिए 50000 तक लोन केवल 3 मिनट में दे रहा है। एसबीआई के किसी भी ब्रांच में गए बगैर ई-मुद्रा लोन आपको घर बैठे मिलेगा वह भी बिना किसी डाक्यूमेंट के।

डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिये 30 सितंबर से लागू होंगे ट्रांजैक्शन के नए नियम

ई-मुद्रा की विशेषताएं

  • लघु (माइक्रो) उद्यमी होना चाहिए।
  • एसबीआई का कम से कम 6 माह पुराना चालू/बचत खाताधारक होना चाहिए।
  • अधिकतम ऋण पात्रता राशि – रुपये 1.00 लाख।
  • अधिकतम ऋण अवधि – 5 वर्ष।
  • बैंक के पात्रता मानदंडों के अनुसार रुपये 50,000/- तक ऋण की तुरंत उपलब्धता।
  • रुपये 50,000/- से अधिक ऋण राशि के लिए औपचारिकताएं पूरी करने ग्राहक को शाखा में आना पड़ेगा।

50,000 से 1 लाख रुपये  के ऋण के लिए आवेदक को उस शाखा में जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं, जहां उसका एसबीआई बचत/चालू खाता है। औपचारिकताएं पूरी होने पर आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें आगे की कार्रवाई के बारे में सूचित किया जाएगा जैसे कि ई-मुद्रा पोर्टल पर जाकर खाता खोलना तथा ऋण का संवितरण। लोन स्वीकृत होने का एसएमएस प्राप्त होने के 30 दिन में प्रोसेस पूरा करना होगा।

Related Articles

Back to top button