• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार के स्कूलों में 52 हजार बच्चों ने केंद्र को भेजे अपने नवाचार

Desk by Desk
03/10/2020
in Categorized
0
Inspire Award Standards Scheme

इनोवैटिव आइडिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना| बिहार के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से दसवीं तक के जिन बच्चों ने राष्ट्रीयस्तर पर अपने नवाचारी आइडिया (Innovative Ideas) को नहीं पहुंचाया है, उनके लिए अभी और मौका है। केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में नवाचारों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए तिथि बढ़ा दी गई है।

पहले 30 सितम्बर तक ही इस प्रतियोगिता में शामिल हुआ जा सकता था, लेकिन अब 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन नवाचार भेजे जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि बिहार से 52 हजार से अधिक बच्चों ने अपने नवाचार इस प्रतियोगिता के लिए शामिल कराए हैं।

असम में प्रश्न पत्र लीक होने के चलते रद्द की गई पुलिस भर्ती परीक्षा

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना पदाधधिकारी किरण कुमारी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रतियोगिता के विस्तारित तिथि की जानकारी दी है। साथ ही अधिकाधिक बच्चों को इसमें शामिल कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि नई पीढ़ी को भविष्य का नवाचारी (इनोवेटर) तथा नवप्रवर्तक बनाने के मकसद से केन्द्र सरकार द्वारा देशभर के छठी से 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए ‘इंस्पायर अवार्ड मानक’ का आयोजन हर साल करती है। इसमें प्रत्येक साल बिहार के विद्यार्थियों ने मजबूत दावेदारी पेश की है।

जिन बच्चों के आइडिया केन्द्र सरकार द्वारा चुने जाएंगे, उन्हें 10 हजार रुपये दिये जाएंगे, ताकि बच्चे अपने नवाचारी आइडिया का प्रदर्श (मॉडल) बना सकें। केन्द्र सरकार ने पिछले साल इंस्पायर अवार्ड के लिए बिहार के 423 विद्यार्थियों के आइडिया (विचारों) को नवाचार के लिए चयनित किया था।

Tags: 52465 students sent Innovations52465 विद्यार्थियों ने भेजा इनोवैशनbiharBihar Education Project CouncilIdeasInnovative IdeaInspire Award StandardsInspire Award Standards SchemeModelsOpportunity to participate in the competitionइनोवैटिव आइडियाइंस्पायर अवार्ड मानकइंस्पायर अवार्ड मानक योजनाप्रतियोगिता में भाग लेने का मौकाबिहारबिहार शिक्षा परियोजना परिषदमॉडलविचार
Previous Post

असम में प्रश्न पत्र लीक होने के चलते रद्द की गई पुलिस भर्ती परीक्षा

Next Post

राजस्थान में पीटीईटी से पहले परीक्षार्थियों और कॉलेजों को दिए गए ये निर्देश

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
rajasthan PTET

राजस्थान में पीटीईटी से पहले परीक्षार्थियों और कॉलेजों को दिए गए ये निर्देश

यह भी पढ़ें

Azam Khan

आजम खान की बड़ी मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी के हिस्से पर चलेगा सरकारी बुलडोजर

02/08/2021
Banana

कश्मीर से लेकर पंजाब तक लोगों का रास आ रही कुशीनगर के केले की मिठास

08/10/2024
kvs class 1 admission

इस दिन से शुरू होंगे दिल्ली नर्सरी एडमिशन, इन डॉक्‍यूमेंट्स की होगी जरूरत

19/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version