• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्क फ्रॉम होम के लिए फ्रेशर्स या कम अनुभव वालों की मांग ज्यादा

Desk by Desk
11/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
work form home

वर्क फ्रॉम होम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बाद नई नौकरियों को लेकर मिल रहे संकेतों में सुधार दिखना शुरू हो गया है। हालांकि अभी करीब 30 फीसदी नौकरियां वर्क फ्रॉम होम की ही मिल रही हैं। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में करीब 57 हजार से ज्यादा नियोक्ता पूरे देश में 1.68 लाख नौकरियां दे रहे हैं। नौकरी मांगने वालों की संख्या 1.04 करोड़ है।

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के मुताबिक सितंबर महीने में देश भर में नई नौकरियों की 73,416 जगहों के लिए नियोक्ताओं ने आवेदन मांगे हैं। हालांकि पिछले महीने अगस्त में ये आकंड़ा 69,302 नौकरियों से जुड़ा हुआ था। मौजूद कुल नौकरियों में से ज्यादातर फ्रेशर्स या फिर कम अनुभव वाले लोगों के लिए ही हैं।

सभी नौकरियों के पोस्ट में 0-3 साल के अनुभव से जुड़ी 50 फीसदी से ज्यादा पोस्ट देखने को मिल रही है। यही नहीं मौजूद कुल नौकरियों में से 50 हजार यानी करीब 30 फीसदी नौकरियां वर्कफ्रॉम होम की हैं। इनमें अलग अलग शहरों में आईटी, बीपीओ और सेल्स से जुड़े काम के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

2050 तक चीन और अमेरिका के बाद दुनिया में होगी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक कुल एक्टिव नौकरियों में से सिर्फ 941 ही सरकारी नौकरियां हैं। वहीं करीब 10 हजार नौकरियां सिर्फ महिलाओं के लिए पोस्ट की गई हैं। आईटी और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 23600 नौकरियां, फाइनेंस और इश्योरेंस के क्षेत्र में 17300, और शिक्षा के क्षेत्र में 9 हजार से ज्यादा नौकरियां हैं।

आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने में 216 नौकरियां थी वहीं सितंबर में 974 नई नौकरियां आईं। यूपी में कुल नौकरियां 1,196 हैं। वहीं बिहार में अगस्त में 670 और सितंबर में 203 नई नौकरियां आईं। कुल नौकरियां 879 हैं। दिल्ली की बात की जाए तो अगस्त में 267 और सितंबर में 595 नई नौकरियां देखी गईं। यहां कुल नौकरियां 1,112 हैं।

Tags: IT and Communicationjobwork from homeआईटी और कम्युनिकेशननौकरीवर्क फ्रॉम होम
Previous Post

94 फीसद घट गई उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रवासी मजदूरों की आय

Next Post

विराट कोहली के जबरदस्त परफॉर्मेंस पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने दी फ्लाइंग किस

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
Next Post
Anushka Sharma Virat Kohli Flying Kiss

विराट कोहली के जबरदस्त परफॉर्मेंस पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने दी फ्लाइंग किस

यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh Shikshak bharti

यूपी में टीजीटी पीजीटी शिक्षकों की 15000 से ज्यादा भर्तियां

30/10/2020
Horoscope

25 फरवरी राशिफल: इन पर होगी धन की बरसात

25/02/2023
कंगना रनौत की हवाई यात्रा Kangana Ranaut air flight

कंगना रनौत की हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट नियमों का उल्लंघन, इंडि‍गो से DGCA ने मांगा जवाब

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version