• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन में भी घर नहीं गए थे नीट टॉपर शोएब

Desk by Desk
17/10/2020
in ख़ास खबर, शिक्षा
0
neet result date 2020

दिल्ली नीट रिजल्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| नीट के पहले ही प्रयास में 720 में 720 अंक हासिल करके राउरकेला (ओडिशा) के शोएब आफताब अपने परिवार में पहले डॉक्टर होंगे। उनके पिता शेख मोहम्मद अब्बास व्यवसायी और मां सुल्ताना रिजया गृहणी हैं। शोएब ने अपनी सफलता के पीछे अपनी मां की खास भूमिका बताई जो उनके लिए अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर आईं।

23 मई 2002 को जन्मे शोएब ने एलन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा से दो साल कोचिंग की थी। उन्होंने नीट परीक्षा में 720 में से 720 अंक प्राप्त किए हैं। शोएब अपने परिवार में पहले शख्स हैं जो मेडिकल की पढ़ाई करेंगे और डॉक्टर बनेंगे। शोएब ने बताया कि डॉक्टर बनना सपना था जो अब साकार होने जा रहा है। वो साल 2018 में कोटा आए थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मैं कोटा में अपनी मां और छोटी बहन के साथ पीजी में रहता था।

नीट में AIR 2 रैंक पाने वाली आकांक्षा सिंह बनना चाहती थीं IAS

शोएब ने कहा, ‘मैंने सारे क्वेश्न अटेम्प्ट किए थे। पहले मुझे टॉप 100 या टॉप 50 में आने की उम्मीद थी लेकिन 720 में से 720 मार्क्स आने की उम्मीद नहीं थी। जब मैंने आंसर-की चेक की तो मुझे ऑल इंडिया रैंक 1 होने का अंदाजा लग गया था। परीक्षा स्थगित हो गई थी तो काफी प्रेशर था। लेकिन मैंने समय का सदुपयोग किया।’

शोएब ने इसी वर्ष 12वीं में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी केवीपीवाई में ऑल इंडिया 37वीं रैंक और 10वीं में 96.8 प्रतिशत अंक थे। उन्होंने कहा कि एलन के टीचर्स की गाइडेंस से मैंने ये सफलता प्राप्त की है।

शोएब ने कहा कि कभी कभी थोड़ा रिलेक्स करने के लिए वह अपने फोन पर गेम खेल लिया करते थे। हॉबी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे पेंटिंग करना पसंद है। लेकिन पिछले कुछ सालों से मैंने ये नहीं की है क्योंकि खुद को पूरी तरह से नीट की तैयारी में लगाए रखा था।’

Tags: neet 2020 newsneet 2020 phase 2neet 2020 phase 2 question paperneet 2020 result date and timeneet 2020 result date latest newsneet 2020 resultsneet latest newsneet phase 2 2020neet phase 2 2020 question paperNEET RESULTneet result 2020neet result 2020 dateneet result 2020 date and timeneet result date 2020neet resultsneet results 2020nta neet result 2020nta. neet. nic. innta.ac.in ntaneet.nic.inntaneetntaneet.nic.inntaneet.nic.in omr sheetntaneet.nic.in result 2020एनईईटीएनटीएएनटीए नीट रिजल्टएनटीए नीट रिजल्ट 2020दिल्ली नीट रिजल्टनीटनीट कट ऑफनीट टॉपरनीट रिजल्टनीट रिजल्ट 2020शोएब आफताब
Previous Post

नीट में AIR 2 रैंक पाने वाली आकांक्षा सिंह बनना चाहती थीं IAS

Next Post

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 की मार्कशीट जारी

Desk

Desk

Related Posts

Anganwadi
शिक्षा

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर महिला अभ्यर्थियों की होगी भर्ती, तीन दिसंबर तक किए जाएंगे आवेदन

14/11/2025
Children's Day
शिक्षा

जानें 14 नवंबर से पहले कब मानते थे चिल्ड्रेन डे

14/11/2025
फैशन/शैली

Children’s Day पर चाचा नेहरू के इन प्रेरक विचारों से ले सीख

14/11/2025
Teaching
शिक्षा

KVS और NVS में इन पदों पर भर्ती, जल्द शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

13/11/2025
crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
Next Post
IAS Result

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 की मार्कशीट जारी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन

08/03/2025
Nagar Nigam sealed the PWD office in Gorakhpur

नगर निगम ने सील कर दिया PWD का ऑफिस, मचा हड़कंप

23/03/2025

जेएनयू में अब छात्रों- शिक्षकों को मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version