Categorized

नोरा फतेही ने नाच मेरी रानी गाने पर किया धमाकेदार डांस

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वीडियो सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जा रहा है। अब गुरु रंधावा ने नोरा फतेही का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, कई सेलेब्स ने की स्वस्थ होने की दुआएं

वीडियो में नोरा फतेही ब्लैक ड्रेस में कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ नाच मेरी रानी सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती दिख रही हैं। वीडियो में नोरा के डांस मूव्स के साथ-साथ उनका अंदाज और एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए गुरु रंधावा ने लिखा, ‘यह आग है आग। आदिल खान, आपके समय का शुक्रिया और हां नोरा फतेही आप सच में पावरहाउस हैं।’

 

View this post on Instagram

 

This is fire fire fire 🔥 Thanks @aadilkhann bhai for your time. Oh yes @norafatehi you are the powerhouse ❤️ #naachmerirani

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa) on

बता दें कि नोरा फतेही और गुरु रंधावा द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे। हाल ही में सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था जिसमें कपिल, नोरा से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button