• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम, कोलकाता को जीत की दरकार

Desk by Desk
24/10/2020
in Categorized
0
Delhi Capitals Match

दिल्ली कैपिटल्स टीम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुधाबी| अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखना है, तो उसके बल्लेबाजों को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को अबुधाबी होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले दोनों मैच में शतक जमाए हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

युवा पृथ्वी शॉ को शीर्ष क्रम में अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। शॉ पिछली चार पारियों में से दो में खाता नहीं खोल पाए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर मांसपेशियों में खिंचाव आने से पहले जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, वैसी अब नहीं कर पा रहे हैं। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत भी पिछले मैच में क्रीज पर संघर्ष करते नजर आए। अय्यर और पंत के अलावा मार्कस स्टोइनिस दिल्ली के मध्यक्रम की रीढ़ हैं।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.21 करोड़ के पार, 11.43 लाख से अधिक कालकवलित

तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने हमवतन दक्षिण अफ्रीकी कैगिसो रबाडा के साथ मिलकर दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई है। नोर्जे हालांकि चोटिल होने के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। अगर वह वापसी करते हैं तो उसकी गेंदबाजी फिर धारदार बन जाएगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स को उनके लिए जगह छोड़नी होगी।

केकेआर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इस मैच में उतरेगी। इस मैच में केकेआर की टीम 84 रन ही बना पाई। इससे टीम के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा होगा। केकेआर के अभी 10 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है, लेकिन इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने अंक बढ़ाने के लिए बेताब होगी। तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन का अच्छा प्रदर्शन ही टीम के लिए सकारात्मक रहा है।

आंद्रे रसेल खराब फॉर्म में चल रहे हैं जिससे टीम को नुकसान हुआ है। वह चोटिल होने के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर वह फिट हो जाते हैं तो क्या टीम प्रबंधन उन पर भरोसा दिखाता है। केकेआर को भी बल्लेबाजी में मोर्गन, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल और नितीश राणा से उपयोगी योगदान की दरकार है।

Tags: "delhi capitals vs kolkata knight ridersdelhi capitals latest newsDelhi Capitals Matchdelhi capitals newskolkata knight riders latest newsKolkata Knight Riders Matchkolkata knight riders newsकोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवनकोलकाता नाइट राइडर्स मैचदिल्ली कैपिटल्स टीमदिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवनदिल्ली कैपिटल्स मैच
Previous Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.21 करोड़ के पार, 11.43 लाख से अधिक कालकवलित

Next Post

सौरव गांगुली ने कहा- इस बल्लेबाज को जरूर चुभा होगा टीम से बाहर बैठना

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
sourav ganguly

सौरव गांगुली ने कहा- इस बल्लेबाज को जरूर चुभा होगा टीम से बाहर बैठना

यह भी पढ़ें

सांबा बार्डर पर मिली 150 गज लंबी सुरंग

J&K  : पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा, सांबा बार्डर पर मिली 150 गज लंबी सुरंग

29/08/2020

स्टेट किकबॉक्सिंग में सुधीर सक्सेना ने जीता स्वर्ण पदक

09/05/2022
Tejasvi Yadav

नीतीश जी, वहां पहुंच रहा हूं, रोक सको तो रोक लीजिए : तेजस्वी

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version