Categorized

रेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली| अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। स्टेडियम में टीम RCB को चीयर्स करते हुए अनुष्का शर्मा की फोटो सामने आई है। इसमें वह रेड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान के साथ वह बेहद क्यूट दिख रही हैं।

नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया बेटे का वीडियो

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा संग रोमांटिक फोटो शेयर की थी। बैकग्राउंड में सूरज ढलता नजर आ रहा था और दोनों स्विमिंग पूल में रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे थे। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। इनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

अनुष्का फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि बेबी होने के बाद वह नए प्रोजेक्ट्स साइन करेंगी।

 

View this post on Instagram

 

@anushkasharma looked beautiful in red at RCB’s match today, didn’t she?❤️🔥 . . #anushkasharma

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on

अनुष्का शर्मा ने अष्टमी के मौके पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें खाने की प्लेट में पूरी, चने और हलवा नजर आया। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, “आज इस खाने को बहुत मिस कर रही हूं।”

Related Articles

Back to top button