Categorized

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में बदलाव

नई दिल्ली| करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए थोड़ी बुरी खबर है। आज देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। सोमवार को बंद भाव के मुकाबले आज यानी 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 77 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51277 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव सुबह 520 रुपये की तेजी के साथ खुला।

छात्रों में बढ़ा कोरोना का कहर, पाकिस्तान की प्रमुख यूनिवर्सटी बंद

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Related Articles

Back to top button