• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारी मांग के चलते दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों में तेजी दर्ज

Desk by Desk
30/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
mustard oil

मंडी रेट तेल तिलहन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| त्योहारी मांग के चलते दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को सरसों में तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा सोयाबीन तिलहन और कच्चा पॉम तेल कीमतों में भी तेजी रही। दूसरी ओर निर्यात मांग खत्म होने से मूंगफली तेल, तिलहन कीमतों में गिरावट आ गई। वहीं, शिकागो एक्सचेंज में गिरावट के चलते सोयाबीन तेल में भी गिरावट दर्ज हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की गिरावट रही। मलेशिया एक्सचेंज में अवकाश रहा। मध्य प्रदेश और गुजरात में सोयाबीन की फसल कमजोर रहने से ऊपज प्रभावित हुई है। किसान फिलहाल उपज को मंडी में लाने से बच रहे हैं। इस स्थिति के कारण सोयाबीन दाना के भाव में अच्छा सुधार आया मगर शिकागो एक्सचेंज की गिरावट से सोयाबीन डीगम सहित सोयाबीन तेल, दिल्ली की कीमत में गिरावट दर्ज हुई।

विद्यालय आवंटन से पहले फिर जांचे जाएंगे अभ्यर्थियों के अभिलेख

मूंगफली की निर्यात मांग खत्म होने और बाजार में आवक बढ़ने से मूंगफली दाना और तेल कीमतों में गिरावट आई। जबकि नाफेड द्वारा राजस्थान में सरसों की बिकवाली के लिए कम भाव पर लगाई गई बोलियों को निरस्त करने और बाद में ऊंचे भाव पर बोली मिलने से सरसों के भाव तेज हो गये। बृहस्पतिवार को नाफेड को 5,903 रुपये क्विन्टल का भाव मिला। जिससे सरसों दाना सहित इसके तेल में सुधार रहा।

सरकार ने आगामी पखवाड़े के लिये आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की है। सीपीओ आयात शुल्क मूल्य को मौजूदा 755 डॉलर से बढ़ाकर 782 डॉलर तथा सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य 898 डॉलर से बढ़ाकर 948 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है।  बाजार के जानकारों का कहना है कि सरकार को सरसों का कम से कम 20 लाख टन का बफर स्टॉक बनाना चाहिये क्योंकि विशेषकर उत्तर भारत में इसके तेल की खपत अधिक होती है और इसका कोई विकल्प भी नहीं है।

Tags: "mandi bhav aajmandi bhav aaj kamandi rate anajmandi rate delhimandi rate listmandi rate of arharmandi rate todaymarket price Delhimarket price mustardMarket price todaymustard oil market pricepulse market pricesoybean market pricetur pulse market priceurad market priceआज का मंडी भावदाल-दलहनमंडी भावमंडी रेटमंडी रेट तेल तिलहन
Previous Post

भतीजे ने सगे चाचा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

टिकट न मिलने पर बर्तन कारोबारी ने दी जान, नोट में लगाया BSP पर दो करोड़ मांगने का आरोप

Desk

Desk

Related Posts

Himachal impressed by USDMA's technology-based system
राजनीति

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले दुरुस्तीकरण के निर्देश, भूस्खलन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

30/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
Next Post
suicide

टिकट न मिलने पर बर्तन कारोबारी ने दी जान, नोट में लगाया BSP पर दो करोड़ मांगने का आरोप

यह भी पढ़ें

इस देश में सैन्य तख्ता पलट का कड़ा विरोध, सात प्रदर्शनकारियों की मौत

26/10/2021
CM Dhami

सीएम धामी से उत्तराखंड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने की भेंट

01/11/2023

विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से करेंगे वापसी

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version