• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें कायम

Desk by Desk
02/11/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
Kolkata Knight Riders Team

कोलकाता नाइट राइडर्स मैच

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| कप्तान इयोन मोर्गन की ताबड़तोड़ पारी के बाद पैट कमिंस की तूफानी गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दुबई में राजस्थान रॉयल्स को ‘करो या मरो’ के एकतरफा मुकाबले में 60 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा, जबकि विरोधी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

कोलकाता के 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कमिंस (34 रन पर चार विकेट), शिवम मावी (15 रन पर दो विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी।

रॉयल्स की ओर से जोस बटलर (35) और राहुल तेवतिया (31) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। नाइट राइडर्स ने मोर्गन की 35 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी से सात विकेट पर 191 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी (39) और शुभमन गिल (36) ने भी पहले ओवर में झटका लगने के बाद दूसरे विकेट 72 रन जोड़कर टीम को शानदार मंच मुहैया कराया। नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे टीम अंतिम सात ओवर में 91 रन जोड़ने में सफल रही।

प्रियंका का बीजेपी पर तंज, बोली- पूंजीपति मित्र को दिया एयरपोर्ट का दिवाली गिफ्ट

इस मैच से पहले आठवें और अंतिम स्थान पर चल रही नाइट राइडर्स की टीम 14 मैचों में 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल्स की टीम 14 मैचों में 12 अंक ही जुटा सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कमिंस ने पहले ओवर में रोबिन उथप्पा (06) को कमलेश नागकोटी के हाथों कैच कराया, जबकि उनके अगले ओवर में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने बेन स्टोक्स (18) का शानदार कैच लपका। कमिंस ने तीसरे ओवर में ही विरोधी टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ (04) को बोल्ड करके रॉयल्स को तीसरा झटका दिया।

मावी ने संजू सैमसन (01) को कार्तिक के हाथों कैच कराके रॉयल्स का स्कोर चौथे ओवर में चार विकेट पर 32 रन किया। कमिंस ने अपने तीसरे और पारी के पांचवें ओवर में रियान पराग (00) को भी कार्तिक के हाथों कैच कराया। रॉयल्स की टीम पावर प्ले में पांच विकेट पर 41 रन ही बना सकी। जोस बटलर और राहुल तेवतिया ने इसके बाद विकेटों के पतझड़ को रोका। दोनों ने 10 ओवर में टीम का स्कोर पांच विकेट पर 74 रन तक पहुंचाया।

Tags: eoin morganIPL 2020 Play OffKKR vs RR MatchKolkata Knight Riders MatchKolkata Knight Riders TeamPat CumminsRajasthan Royals MatchRajasthan Royals Teamआईपीएल 2020 प्लेऑफइयोन मोर्गनकोलकाता नाइट राइडर्स टीमकोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवनकोलकाता नाइट राइडर्स मैचपैट कमिंसराजस्थान रॉयल्स टीमराजस्थान रॉयल्स प्लेऑफराजस्थान रॉयल्स मैच
Previous Post

टी-20 टीम में रवींद्र जडेजा के चुने जाने पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

Next Post

Gold Silver Price: आज महंगा हुआ सोने और चांदी का वायदा भाव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Main Slider

संसद रचेगी नया इतिहास, महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

13/04/2026
Main Slider

आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय का हुआ उद्घाटन

13/04/2026
Next Post

Gold Silver Price: आज महंगा हुआ सोने और चांदी का वायदा भाव

यह भी पढ़ें

shot

बंगाल: वोटिंग के लिए लाइन में लगे मतदाता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

10/04/2021
Brij Bhushan

बृजभूषण को लगा तगड़ा झटका, पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में लगी IPC की ये धाराएं

10/05/2024

पॉलीटेक्निक में छात्रों को पहली बार मिलेगा ग्रेड सुधारने का मौका

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version