Categorized

राजस्थान CHO भर्ती परीक्षा 10 नवंबर को होगी, जल्द होंगे प्रवेश पत्र जारी

जयपुर| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के छह हजार 310 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर को किया जायेगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने आज बताया कि इस परीक्षा के लिए 301 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। यह परीक्षा जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर व अजमेर जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।

बीएड कोर्स के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ी

4 नवंबर को जारी होंगे प्रवेश पत्र

परीक्षा के लिए विभाग ऑनलाइन प्रवेश पत्र बुधवार को जारी करेगा। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगें। परीक्षा के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए है।

Related Articles

Back to top button