• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्यादा पढ़ा-लिखा था चपरासी, PNB ने नौकरी से हटाया

Desk by Desk
04/11/2020
in ख़ास खबर, शिक्षा
0
pnb

पीएनबी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यह दलील अस्वीकार कर दी कि ज्यादा योग्यता अयोग्यता का आधार नहीं हो सकती और उसने पंजाब नेशनल बैंक के एक चपरासी की सेवायें समाप्त करने का आदेश बरकरार रखा, क्योंकि उसने स्नातक होने का तथ्य छिपाया था। शीर्ष अदालत ने उड़ीसा हाईकोर्ट के दो आदेशों को निरस्त कर दिया।

इन आदेशों में न्यायालय ने बैंक से कहा था कि चपरासी को अपनी सेवायें करते रहने दिया जाये। शीर्ष अदालत ने कहा, ”महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने या गलत जानकारी देने वाला अभ्यर्थी सेवा में बने रहने का दावा नहीं कर सकता।”

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह ने बैंक की अपील पर यह फैसला सुनाया और इसमें इस तथ्य को भी इंगित किया कि इसके लिये विज्ञापन में स्पष्ट था कि अभ्यर्थी स्नातक नहीं होना चाहिए।

IIMC ने तीसरी बार प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में किया संशोधन

न्यायालय ने कहा कि अमित कुमार दास ने योग्यता को चुनौती देने की बजाय अपनी योग्यता छिपाते हुये नौकरी के लिये आवेदन किया था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि दास ने जानबूझकर अपने स्नातक होने की जानकारी छिपायी और इसलिए प्रतिवादी को उसे चपरासी के पद पर अपना काम करते रहने का निर्देश देकर उच्च न्यायालय ने गलती की।

शीर्ष अदालत ने अपने एक पहले के फैसले का उल्लेख करते हुये कहा कि महत्पूर्ण जानकारी छिपाना और गलत बयानी करना कर्मचारी के चरित्र और उसके परिचय पर असर डालता है।

पीठ ने इस तथ्य का भी जिक्र किया कि बैंक ने समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर चपरासी के पद के लिये आवेदन मंगाये थे जिसमे स्पष्ट किया गया था कि एक जनवरी, 2016 की तिथि के अनुसार आवेदक 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए लेकिन वह स्नातक नहीं होना चाहिए।

Tags: 12th passbank peon recruitmentgraduationpeonpeon eligibilitypeon overqualified casepeon qulaificationpeon recruitmentPNBpnb jobpnb peon overqualifiedpnb peon recruitmentpnb recruitmentPunjab National BankSupreme Courtचपरासीचपरासी भर्तीपंजाब नेशनल बैंकपीएनबीपीएनबी चपरासी भर्तीपीएनबी नौकरीपीएनबी भर्तीपीयूनबैंक चपरासी भर्तीसुप्रीम कोर्टस्नातक
Previous Post

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जेई भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

Next Post

पदस्थापन की मांग को लेकर UPSESSB के बार चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन

Desk

Desk

Related Posts

CBSE Board Result
Main Slider

CBSE बोर्ड का काउंटडाउन शुरू! जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे

07/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Give fabulous gifts to your mother on Mother's Day, mother will be happy
ख़ास खबर

मदर्स डे पर अपनी माँ को दे शानदार तोहफे, मां हो जाएंगी खुश

07/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Next Post
UPSESSB

पदस्थापन की मांग को लेकर UPSESSB के बार चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

CM Dhami met Union Agriculture and Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

07/07/2025
Tulsi

तुलसी पर रोजाना चढ़ाए ये चीज, चमक जाएगी किस्मत

15/07/2025
Australia India Test Series

पृथ्वी शाॅ के खाता न खोलने से लेकर विराट कोहली के रन-ऑउट तक

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version