• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रंप जीतें या बिडेन- 60 हजार तक पहुंच सकते हैं सोने के दाम

Desk by Desk
05/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
presidential election

राष्ट्रपति चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच रोमाचंक मुकाबला देखने को मिल रहा है। बुधवार को खबर लिखे जाने तक ट्रंप को 213 और बिडेन को 238 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। जीत के लिए 538 इलेक्टोरल वोट में से 270 वोट की जरूरत है जो किसी को हासिल नहीं हुआ है।

ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव की तस्वीर अगले कुछ दिनों में साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, अमेरिकी चुनाव का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों, सोना और मुद्रा बाजार पर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप जीतें या बिडेन, दोनों ही स्थिति में सोने में तेजी आनी तय है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने हिन्दुस्तान को बताया कि राष्ट्रपति का चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प जीतें या जो बिडेन, सोने की कीमत में तेजी आनी है। भारतीय बाजार में सोना अभी 51,000 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। अमेरिकी चुनाव के बाद इसमें फिर से तेजी आने की पूरी उम्मीद है। त्योहारी सीजन से घरेलू मांग भी बढ़ी है। ऐसे में अगर एक साल यानी दिवाली तक लक्ष्य रखें तो सोने का भाव 60,000 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच जाएगा।

रिलायंस जियो ने लॉन्च किये नये ‘ऑल-इन-वन’ प्लान्स

उनका कहना है कि अगर जो बिडेन राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाते हैं तो शेयर बाजार में दबाब बढ़ेगा। ऐसा इसलिए की ट्रंप के हटन से अमेरिका में जो भी आर्थिक योजनाएं चल रही हैं या जिन पर आगे काम होना है, उन्हें लेकर अनिश्चितता बढ़ जाएगी। बिडेन पहले से ही ट्रंप के नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में नई सरकार अर्थव्यवस्था के लिए मौजूदा नीतियों में बदलाव कर सकती है। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी नए समीकरण बन सकते हैं, जिससे कई क्षेत्र की बड़ी कंपनियों पर शुरूआती दबाव होगा।

ऐसे में सोने में एक बार फिर निवेश तेज होगा। बिडेन जीतते हैं तो वे अपनी नीतियों के लिए खर्च बढ़ा सकते हैं। इससे डॉलर इंडेक्स पर असर होगा और डॉलर कमजोर होगा। डॉलर कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आएगी। दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर और भी कई कारक सोने में तेजी बढ़ाते दिख रहे हैं। मसलन कोरोना के बढ़ते मामले, डॉलर में कमजोरी, शेयर बाजार में गिरावट का डर, जियो पॉलिटिकल टेंशन।प के आने से बाजार बनाएगा नया रिकॉर्ड

विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप के आने से दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। ट्रंप पहले भी कई बार शेयर बाजार को लेकर अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में उनको कोरोना होने के बाद से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई थी। ऐसे में अगर ट्रंप जीते तो बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। हालांकि, ट्रंप के कार्यकाल में सोने ने लगातार तेजी बनी रही है। कोरोना के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति में निवेशकों का पहला पसंद सोना बन गया है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक भी सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सोने में तेजी जारी रहेगी। अमेरिकी चुनाव में किसी के जीतने से कोई फर्क लंबी अवधि में सोने के निवेश पर नहीं होगा।

Tags: americadonald trumpgoldgold came down below 50000Gold PriceJoe Bidenpresidential electionsilvertoday's price of goldtodays gold-silver ratewhen will gold be cheaperअमेरिकाआज का सोना-चांदी का रेटकब सस्ता होगा सोनागोल्डचांदीजो बिडेनडोनाल्ड ट्रंपराष्ट्रपति चुनावसिल्वरसोनासोने का आज के दामसोने का दाम
Previous Post

LTC पर टैक्स छूट के लिए करने होंगे 14 गुना खर्च

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से पहले सेंसेक्स 41100 और निफ्टी 12000 के पार

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
share market

राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से पहले सेंसेक्स 41100 और निफ्टी 12000 के पार

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 न केवल एक धार्मिक आयोजन, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का एक मॉडल

25/01/2025
Mahalakshmi Rajyoga

कब है महालक्ष्मी व्रत? नोट करें पूजा विधि और महत्व

12/09/2025
लव जेहाद Love Jihad

लव जेहाद पर ‘न अपील न सुनवाई, हो केवल ठुकाई’ : साध्वी प्राची

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version