Categorized

पत्नी आलिया से तलाक पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली| नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। नवाजुद्दीन ने अब पत्नी आलिया से तलाक पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। नवाजुद्दीन ने इस दौरान अपने बच्चों को लेकर भी बात की और कहा कि वह उनकी सारी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।

दरअसल नवाजुद्दी ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, ‘मैं अपने पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात नहीं करता। लेकिन हां मुझे उम्मीद है कि मैं अपने बच्चों के प्रति सारी जिम्मेदारी निभा सकूं।’

दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड किया पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी बेटी को बहुत प्यार करता हूं। बाकी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं फिलहाल कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं।’

आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं नवाजुद्दीन को 2003 से जानती हूं। हम साथ रहते थे। उनका भाई भी फिर हमारे साथ रहने लगा था। वहां से हमारी जर्नी शुरू हुई और फिर हमने शादी कर ली। हालांकि हमारे बीच शुरू से ही समस्याएं थीं। मुझे लगा कि यह बंद हो जाएगा लेकिन 15-16 साल हो गए हैं और मेंटल टॉर्चर बंद नहीं नहीं हुआ।’

Related Articles

Back to top button