धर्मफैशन/शैली

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

वास्तु शास्त्र में हम बात करेंगे झाड़ू (Broom) के बारे में। जिस तरह घर में हर चीज का अपना अलग महत्व होता है, उसी तरह घर में झाड़ू का भी अपना एक अलग महत्व है।

झाड़ू (Broom) न सिर्फ गंदगी को साफ करती है बल्कि यह घर के अंदर से निगेटिविटी को दूर करके सुख और समृद्धि भी लाती है।

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू (broom) की सही दिशा जहां निगेटिविटी को दूर करके सुख-समृद्धि लाती है, वहीं झाडू से जुड़ी एक भी गलत बात कई परेशानियों को बुलावा देती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू (broom) रखने के लिये दक्षिण पश्चिम कोण या पश्चिम दिशा का चुनाव करना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती, जबकि ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू कभी भी नहीं रखनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button