Categorized

रोहनप्रीत सिंह ने Ex Calling गाने पर बनाया वीडियो

नई दिल्ली| सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की हाल ही में शादी हुई है। दोनों इस समय दुबई में हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह ‘एक्स कॉलिंग’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह नेहा कक्कड़ ने शूट किया है।

सरकारी कंपनियों के विनिवेश व निजीकरण के मुद्दे पर सरकार विश्व बैंक से लेगी सलाह

होटल के कमरे और बाथरूम में बनाया यह वीडियो रोहनप्रीत सिंह ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “तुम मेरे लिए मेरी एक्स से भी बढ़कर हो (मजाक में)।” इसपर नेहा कक्कड़ ने भी क्यूट कॉमेंट किया है। वह लिखती हैं, “उससे बढ़कर और होनी भी नहीं चाहिए कोई।” फिर रोहनप्रीत कॉमेंट करते हुए लिखते हैं, “हा हा हा हाय, ओ मेरा बाबू, मैं सिर्फ तुमसे प्यार करता हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh)

बता दें कि रोहनप्रीत सिंह के इस गाने में अवनीत कौर मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना धूम मचा रहा है।

Related Articles

Back to top button