Categorized

29 नवम्बर को 3 शिफ्टों में आयोजित होगा कैट

पटना| कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2020) 29 नवंबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट्स प्रोग्राम्स (एमबीए) में नामांकन होगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी 4:30 बजे से 6:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट की सेकेंड काउंसलिंग की तिथि हुई जारी

परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश और एक कोविड-19 एडवाइजरी जारी की है, जिसका परीक्षा केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों और कर्मचारियों द्वारा सख्ती से पालन किया जाएगा। कैट परीक्षा 2020 के दिशा-निर्देशों में रिपोर्टिंग का समय, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश उम्मीदवारों के लिए शामिल हैं। कैट की 29 नवंबर को होने वाली परीक्षा में छात्रों को निर्देश दिया गया है कि आधे घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाना है

। समय पर नहीं पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कोविड की वजह से छात्रों को समय पर सेंटर पर बुलाया गया है ताकि प्रवेश के समय में ज्यादा विलंब नहीं हो सको। छात्रों को एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसमें परीक्षा की रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी। परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

Related Articles

Back to top button