Categorized

नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड की चौथी कटऑफ जारी

नई दिल्ली| डीयू ने मंगलवार की देर शाम नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड की चौथी कटऑफ जारी कर दी है। इसकी पढ़ाई कराने वाले सभी कॉलेजों में सीटें खाली हैं। हालांकि कहीं सामान्य वर्ग की तो कहीं आरक्षित वर्ग की सीटें कुछ कॉलेजों में भरी है।

चौथी कटऑफ में तीसरी की अपेक्षा 2 से 5 फीसद की कमी की गई है। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में बीकाम की सीट सामान्य वर्ग में भर गई है। इसी तरह बीए प्रोग्राम के कई विषयों में सामान्य वर्ग की सीट कई कॉलेजों में बंद है। डीयू का कहना है कि इसके दाखिला 18 नवंबर से शुरू होंगे।

कट-ऑफ पर शिक्षा मित्रों को SC से नहीं मिली राहत

वहीं दूसरी कटऑफ में पहले कटऑफ की तुलना में 0.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक की गिरावट हुई है। डीयू से संबंद्ध एनसीवेब में दिल्ली की छात्राओं को दाखिला दिया जाता है। एनसीवेब के डीयू के 25 से अधिक कॉलेजों में केंद्र हैं। ये सभी केंद्र अपने वहां खाली सीटों में दाखिला के लिए कटऑफ जारी करते हैं।

इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्नातक की खाली सीटों में दाखिला के लिए पहली कटऑफ मिरांडा हाउस कॉलेज ने बीकॉम में दाखिला के लिए 87 फीसदी की कटऑफ जारी की थी, लेकिन पहली कटऑफ की तुलना में 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ मिरांडा हाउस ने बीकॉम में दाखिला के लिए 86.75 फीसदी की कटऑफ जारी की है।

Related Articles

Back to top button