Categorized

पति अभिनव शुक्ला के कारण ही शो में दिख रहीं कमजोर

नई दिल्ली| बिग बॉस-14 के वीकेंड के वॉर के एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शो की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक सलमान खान की बात से सहमति जताते हुए नजर आ रही हैं कि वह अपने पति अभिनव शुक्ला के कारण शो में वीक दिख रही हैं। दरअसल, शो में बीते कई सप्ताह से अभिनव नॉमिनेट होने से बच जाते हैं और उनके बर्ताव के कारण रुबीना बुरी दिखती हैं और घर वाले उन्हें नॉमिनेट कर देते हैं।

cदिशा परमार ने भेजा राहुल वैद्य के शादी के प्रपोजल का रिप्लाई

वीडियो में सलमान, रुबीना से कहते हैं कि अभिनव गलत है फिर भी आपने उनकी बात क्यों सुनी? रुबीना कहती हैं, ‘एक सम्मान के तौर पर उनकी बात बेशक मैं मानती हूं।’ सलमान कहते हैं कि सम्मान के अंदर यह भी हो सकता है न कि आप उनसे यह कह सकती हैं कि मैं इससे सहमत नहीं हूं अभिनव। जिस पर रुबीना कहती हैं कि सर मैं बोलती हूं लेकिन मैं असमंजस में फंस जाती हूं। इस दौरान रुबीना अपने आंखों से आंसूओं को नहीं रोक सकीं और वह काफी इमोशनल नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

इसके पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें सलमान खान कैप्टेंसी टास्क को लेकर अभिनव शुक्ला को फटकार लगा रहे हैं। दबंग खान अभिनव पर इस तरह से बर्ताव करने का आरोप लगाया है, जिससे रुबीना दिलैक सभी के सामने बुरी दिखीं।

Related Articles

Back to top button