• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरसों-सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार

Desk by Desk
28/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
soya oil

तेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंदौर की संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को मूंग 100 रुपये एवं उड़द के भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। वहीं  चना दाल 50 रुपये और मसूर की दाल 50 प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। जबकि दिल्ली मंडी में सीपीओ में गिरावट दर्ज की गई तो सरसों, सोयाबीन सहित बाकी तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखा गया।

बता दें सरकार द्वारापाम तेल (सीपीओ) पर आयात शुल्क को घटाने के फैसले के बाद शुक्रवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में कच्चा पामतेल (सीपीओ) की कीमत में 200 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट आई जबकि पूरे विश्व में हल्के तेलों की मांग बढ़ने के बीच यहां सरसों सहित अन्य सभी तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने 26 नवंबर को सीपीओ के आयात शुल्क को 37.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत कर दिया, जिससे सीपीओ के भाव में गिरावट आई। सूत्रों ने कहा कि आयात शुल्क में की गई इस कमी का उपभोक्ता या किसी अन्य को कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि मलेशिया में इस तेल के दाम उसी अनुपात में बढ़ा दिए गए।

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

दूसरी ओर हर पखवाड़े जिस आयात शुल्क मूल्य का निर्धारण किया जाता है उसमें सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य को 847 डॉलर से बढ़ाकर 904 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है। जबकि सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य 957 डॉलर से बढ़ाकर 1,067 डॉलर प्रति टन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से आयातक खुश हैं क्योंकि इस बार इसे बाजार भाव के हिसाब से बढ़ाया गया है।

सूत्रों ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीज के रूप में इस्तेमाल के लिए माल महाराष्ट्र लिया जा रहा है, जिसके कारण सोयाबीन का बाजार सुधरा है। दूसरी ओर विदेशों में सोयाबीन खली की निर्यात मांग बढ़ने से भी यहां सोयाबीन दाना सहित इसके तेल कीमतों में सुधार आया।  उन्होंने कहा कि सोयाबीन डीगम तेल के महंगा होने के कारण देश में सरसों तेलों की मांग बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि इसका उपभोक्ताओं के लिए एक और फायदा यह है कि सरसों में अब सोयाबीन डीगम से तैयार होने वाले सोया डीयो तेल की ‘ब्लेंडिंग रुकेगी क्योंकि सोयाबीन डीगम, सरसों तेल के मुकाबले महंगा बैठ रहा है।

Tags: mandi bhav aaj kamandi rate anajmandi rate delhimandi rate listmandi rate of arharmandi rate todaymarket price Delhimarket price mustardMarket price todaymustard oil market pricepulse market pricesoya oilsoybean market pricetur pulse market priceurad market priceअरहर दाल का रेटआज का मंडी भावचना कांटा का थोक भावदाल का थोक भावमंडी भाव आज
Previous Post

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Next Post

शादियों के सीजन में फिर सस्ता हुआ सोना

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Modern ropeway system to be built in Haridwar
राजनीति

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

08/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

08/04/2026
राजनीति

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

08/04/2026
Next Post
gold

शादियों के सीजन में फिर सस्ता हुआ सोना

यह भी पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षिका को कक्षा ना दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन

16/09/2020
सुशांत सिंह राजपूत

2019 में अपने परिवार के साथ पूजा करते नज़र आए थे सुशांत सिंह राजपूत

11/08/2020
Share Market

साल के आखिरी दिन शेयर बाजार में भूचाल, खुलते ही बिखरे सेंसेक्स-निफ्टी

31/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version