फैशन/शैली

पुरुषों के लिए हैं ये, हमेशा रहेंगे प्यार के साथ

कहते हैं कि  सही आहार जीवन के आधार को मजबूत  होता है। आज के समय की दिनचर्या में  थकान और तनाव ने व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रुप से बहुत प्रभावित किया हैं। इस वजह से पुरुषों (Men) को  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसे अच्छे खानपान से दूर किया जा सकता हैं।

महिलाओं और पुरुषों के स्वस्थ खानपान में थोड़ा अंतर होता हैं।  कुछ ऐसे डायट जो पुरुषों के हार्मोन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालते हैं। जानते हैं उसके बारे में।

साबुत अनाज से भरपूर एक संतुलित आहार हर किसी के लिए अच्छा होता है, ऐसे ही पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी ये अच्छा माना जाता है। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साबुत अनाज प्रोस्टेट स्वास्थ्य के साथ-साथ मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके अलावा, दलिया खाने से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने और रक्त वाहिका की कठोरता को कम करने का काम करता है।

ऑयस्टर जस्ते से भरपूर होता है और दूसरे सभी भोजनों की तुलना में ज्यादा होता है। जस्ता पुरषों (Men) के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि ये प्रोस्टेट कैंसर जैसे घातक स्थिति से बचाने का काम करता है। वहीं, टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में जस्ता ज्यादा मदद करता है।

पालक में बहुत ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है। पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है,  जिसके कारण हमारे शरीर में रक्त वाहिकाओं को ये पतला करने में हमारी मदद करता है। बेहतर रक्त वाहिका फैलाव से हमारे पूरे शरीर में बेहतर रक्त प्रवाह होता है। पालक इसलिए भी पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व फोलेट होते हैं, जो संभवतः होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने के लिए अच्छे होते हैं।

Related Articles

Back to top button