Categorized

CTET की होने वाली परीक्षा पर सीबीएसई ने जारी किया फेक नोटिस अलर्ट

नई दिल्ली| सीबीएसई की ओर आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2020) 31 जनवरी 2021 को आयोजित होगी। लेकिन परीक्षा के संबंध में फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने पर सीबीएसई ने फेक नोटिस अलर्ट जारी किया है।

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए फेक नोटिस अलर्ट में बताया गया है कि 21-10-2020 की तारीख वाले लेटर को सीबीएसई के नाम से जारी किया गया है। इस लेटर में कहा गया है कि जिसमें कहा गया है कि सीटीईटी की अगली तिथि 05/11/2020 है। सीबीएसई ने स्पष्ठ किया कि यह नोटिस फर्जी है और सीबीएसई की ओर से जारी नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button