• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सर्किट’ अरशद वारसी के जवाब से प्रशंसकों को होगी निराशा

Desk by Desk
04/12/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में सर्किट का रोल अदा करने वाले अरशद वारसी ने ‘मुन्ना भाई 3’ की रिलीज को लेकर कहा है कि ऐसा होना मुश्किल है। अरशद वारसी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ‘मुन्ना भाई 3’ के आने की संभावनाएं काफी कम हैं। अरशद ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। मजाकिया अंदाज में वारसी ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं होने वाला। मुझे लगता है कि आप लोगों को विधु विनोद चोपड़ा और राजू के घर जाना चाहिए और उन्हें इस पर तेजी से काम करने के लिए कहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि यह होने वाला है। काफी लंबा वक्त बीत गया है और राजकुमार हीरानी अब कुछ और प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। यह हमारे लिए दुख की बात है।’

लॉस एंजेलेस में प्रीति जिंटा ने घर में की खेती

दरअसल मुन्ना भाई 1 और 2 में अरशद वारसी सर्किट के रोल में दिखे थे और उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी थी। यहां तक कि रियल लाइफ में भी उस मूवी के बाद से दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल लंग कैंसर से उबर रहे संजय दत्त को लेकर वारसी ने कहा कि वह हमेशा उनके संपर्क में रहते हैं। वह फिलहाल बेहतर हैं। कुछ दिनों पहले वह दुबई में थे, तब उनसे बात हुई थी। मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में सर्किट के रोल से चर्चित हुए वारसी कहते हैं कि मैं इस रोल में बंधना नहीं चाहता।

अरशद वारसी ने कहा, ‘मैं एक अभिनेता के तौर पर सोचता हूं कि हमारा काम लोगों का मनोरंजन करना है। मैं वही करना चाहता हूं, जो लोग देखना पसंद करते हैं। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि हम वही फिल्म देखते हैं, जो हम पसंद करते हैं।  इसलिए यदि लोग कुछ देखना चाहते हैं तो हमें उसी हिसाब से काम करना होता है। हम जानते हैं कि कॉमेडी हर किसी को पसंद है। मैं यह काम करता हूं और मुझे इसे लेकर कोई हिचक नहीं है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे रोल पसंद नहीं करता। मैं सीरियस भूमिकाएं पसंद करता हूं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर आप किस फिल्म में काम कर रहे हैं।’

Tags: Arshad WarsiLage Raho Munna BhaiMunna Bhai MBBSअरशद वारसीमुन्ना भाई एमबीबीएसलगे रहो मुन्ना भाई
Previous Post

निक्की तंबोली ने राहुल वैद्य पर उनकी पीआर संग फ्लर्ट करने का लगाया आरोप

Next Post

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को पीटने के आरोप में सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को पीटने के आरोप में सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

UPITS

अब हैदराबाद में दिखेगी उत्तर प्रदेश की वैश्विक कारोबारी शक्ति की झलक

10/07/2025
Jaya Ekadashi

पत्नी की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अशून्य शयन व्रत, जानें सही तिथि और पूजा विधि

23/05/2024
Four years of the Dhami government: Achievements and direction of development

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

25/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version