Categorized

Bigg Boss 14 में इस कंटेस्टेंट को फिर से देखना चाहती हैं क्रिस्टल डिसूजा

नई दिल्ली| टीवी एक्ट्रेस किस्टल डिसूजा ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिग बॉस-14 के बारे में बात कर रही हैं। इतना ही नहीं किस्टल में शो में उनके फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम भी बताया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिस्टल पब्लिश प्लेस में स्पॉट की गईं। जिसके बाद रिपोर्टर ने एक्ट्रेस ने बिग बॉस-14 में उनके फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर सवाल पूछा।

क्रिस्टल कहती हैं, ‘बिग बॉस के बारे में क्या बोलूं हर हफ्ते तो बदलता रहता है। मैं पहली बार शो को अच्छे से फॉलो कर रही हूं। मैं जिसे पसंद करती हूं वो हर हफ्ते फ्लिक कर जाता है।’ जिस पर रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि वह शो में किसे पसंद करती हैं। क्रिस्टल ने कहा, ‘हर हफ्ते अलग है। राहुल बहुत अच्छा खेल रहा है। जैस्मीन अच्छा खेल रही है और अली ने भी अच्छा खेला मुझे लगता है कि अली को वापस लाना चाहिए। मैं बिग बॉस होती तो अली को निकालती ही नहीं।’

दबंगों ने घर में घुसकर युवक के पहले हाथ-पैर तोड़े फिर गोली मारकर की हत्या

इस वीकेंड सिंगर राहुल वैद्य ने शो को खुद ही क्विट कर दिया था। राहुल ने सलमान खान से कहा था कि उन्हें घर की याद आ रही है। इस दौरान राहुल काफी इमोशनल नजर आए। राहुल ने कहा था कि वह कभी भी अपने पैरेंट्स से इतने समय तक दूर नहीं रहे हैं। धीरे-धीरे इस वजह से उन पर और उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button