• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट का IIT मुंबई को 18 वर्षीय छात्र को अंतरिम दाखिला देने का निर्देश

Desk by Desk
10/12/2020
in Categorized
0
5 judges of supreme court corona positive

5 judges of supreme court corona positive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 18 वर्षीय छात्र को उस समय बड़ी राहत दी जब उसने आईआईटी, मुंबई को इंजीनियरिंग कोर्स में छात्र को अंतरिम प्रवेश देने का निर्देश दिया। इस छात्र ने गलती से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के गलत लिंक को क्लिक करने की वजह से अपनी सीट गंवा दी थी।

आगरा निवासी सिद्धांत बत्रा ने आईआईटी, मुंबई में चार वर्षीय इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग कोर्स की सीट गंवा दी थी क्योंकि उसने गलती से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में गलत लिंक दबा दिया था। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऋषिकेष रॉय की पीठ ने इस छात्र की ओर से अधिवक्ता प्रह्लाद परंजपे के कथन का संज्ञान लिया और आईआईटी, मुंबई से कहा कि वह छात्र को अंतरिम प्रवेश प्रदान करे।

जानें कब जारी होंगे BSSC प्रथम इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा 2014 के एडमिट कार्ड

पीठ ने इसके साथ ही इस याचिका पर आईआईटी, मुंबई को नोटिस जारी किया और यह याचिका शीतकालीन अवकाश के बीच सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दी। मामले की सुनवाई के दौरान परंजपे ने कहा कि यह प्रवेश छात्र की याचिका पर शीर्ष अदालत के अंतिम निर्णय के दायरे में होगा।

इससे पहले, बंबई उच्च न्यायालय ने छात्र की याचिका खारिज करते हुये आईआईटी के इस तर्क का संज्ञान लिया था कि इस चरण में वह इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता क्योंकि सारे कोर्सेज की सारी सीटें पूरी हो गयी हैं और वैसे भी प्रवेश के नियमों का पालन करना होगा। उसने कहा था कि अगले साल सिद्धार्थ जेईई (एडवांस्ड) के लिये दुबारा आवेदन कर सकता था।

सिद्धांत ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में अखिल भारतीय 270रैंक हासिल किया था। उसने अपनी याचिका में दावा किया कि उसने गलती से वह बटन क्लिक कर दिया जिसका मतलब अपनी सीट से वापस हटना था जबकि उसका इरादा इस सीट को आरक्षित करना था।

Tags: Admission halted from wrong clickAdmission to IITelectrical engineering courseII Bombayjeejee 2020JEE AdvancemaharashtraSupreme Courtwrong clickआईआई बॉम्बेआईआईटी में प्रवेशइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमगलत क्लिकगलत क्लिक से एडमिशन रुकाजेईईजेईई 2020जेईई एडवासंमहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

जानें कब जारी होंगे BSSC प्रथम इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा 2014 के एडमिट कार्ड

Next Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी

यह भी पढ़ें

हाथी ने वसूला टोल टैक्स Elephant collected toll tax

दबंग हाथी ने गाड़ियों से वसूला टोल टैक्स, देखें Viral Video

19/09/2020
StartUp

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026

सीएम धामी ने भद्रराज मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

14/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version