Categorized

अभिनव-रूबीना और कविता-रोनित के झगड़े पर भड़के सलमान

नई दिल्ली| बिग बॉस सीजन में आने वाले एपिसोड में आपको कुछ और धमाल देखने को मिल सकता है। नए आने वाले एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक और कविता कौशिक एवं रोनित बिस्वास के झगड़े पर गुस्सा करते दिख रहे हैं। दोनों कपल्स के विवाद को सलमान खान ‘डर्टी’ बताते दिख रहे हैं। यही नहीं इन चारों के अलावा वह अर्शी खान पर भी भड़क जाते हैं, जिन्हें हाल ही में बिग बॉस में चैलेंजर के तौर पर एंट्री मिली है। प्रोमो की शुरुआत में अर्शी सलमान खान से मजाक करती दिखती हैं।

‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल शर्मा ने कसा अरशद वारसी पर तंज

अर्शी सलमान खान से कहती हैं, ‘मुझे पता था आप आएंगे और मुझे जिल्लत के लड्डू खिलवा के ही रहेंगे।’ अर्शी के इस जोक पर भी सलमान खान उनसे बात करने से इनकार कर देते हैं। सलमान एक बार फिर से अभिनव और रूबीना पर भड़कते हैं, जो दूसरे कपल कविता और रोनित से झगड़ने लगते हैं। रूबीना आरोप लगाती हैं कि कविता ने अभिनव के बारे में उनके बिग बॉस के घर को छोड़ने के बाद टिप्पणियां क्यों कीं। रोनित ने दावा किया कि कविता ने उन्हें अभिनव और रूबीना के गुजरे कल के बारे में बताया है।

कविता कहती हैं कि अभिनव ने उन्हें लगातार कई मेसेज भेजे थे। यहां तक कि जब मैंने उनसे कहा कि यदि मेसेज करने बंद नहीं किए तो फिर मैं पुलिस में शिकायत कर दूंगी। कविता के इन आरोपों पर अभिनव कहते हैं, ‘मैं उन मेसेजों को देखना चाहूंगी। हम उस पर लीगल तरीके से बात करेंगे।’ यही नहीं अभिनव कविता पर उलटे रूबी को धमकी देने का आरोप लगाते हैं। इस पर कविता के पति रोनित कहते हैं, ‘क्या तुम यह सोचते हो कि कोई मेरी पत्नी को धमकी देगा और मैं चुपचाप बैठकर देखता रहूंगा।’

 

Related Articles

Back to top button