नई दिल्ली| मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली खुलने के शुरुआती घंटों में 1.57 गुना अभिदान मिला। इस महीने बर्गर किंग इंडिया के बाद यह दूसरा आईपीओ है, जिसके लिए पहले कुछ घंटों में ही पेशकश से अधिक बोली लग गई।
हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 9.71 अंकों की बढ़त
आईपीओ के तहत 1,32,36,211 शेयरों की पेशकश की गई है, जबकि शुरुआती घंटों में ही 2,08,27,550 शेयरों के लिए बोलियां मिल गईं। इस पेशकश में 40.54 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।









