• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में प्राइवेट परीक्षा से यूजी-पीजी की डिग्री लेने पर लगाई जाएगी रोक

Desk by Desk
15/12/2020
in ख़ास खबर, शिक्षा
0
15 हजार से ज्यादा शिक्षकों पदों पर निकली भर्ती

15 हजार से ज्यादा शिक्षकों पदों पर निकली भर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ| मात्र तीन महीने में बिना कक्षा एवं 75 फीसदी हाजिरी के सीधे परीक्षा देकर यूजी-पीजी की डिग्री देने का खेल अब नहीं चलेगा। शैक्षिक गुणवत्ता से निरंतर हो रहे समझौते के बीच राजभवन ने विश्वविद्यालयों में प्राइवेट छात्र के रूप में जारी शैक्षिक व्यवस्था को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं।

जल्द ही प्राइवेट परीक्षा से डिग्री देने पर रोक की तैयारी है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति की रिपोर्ट पर राजभवन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

डीएलएड 2020-22 कोर्स के लिए शिक्षा विभाग ने बदला नियम

प्रदेश के अधिकांश राज्य विवि प्राइवेट मोड में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम में सीधे परीक्षा फॉर्म भरवाते हैं। इन छात्रों की ना तो कक्षा होती है और ना ही हाजिरी। छात्रों का नियमित असेसमेंट भी नहीं होता। परीक्षा फॉर्म भरकर छात्र सीधे परीक्षा देते हैं। नियमों में उच्च शिक्षा के केवल दो मोड अधिकृत हैं। पहला रेगुलर और दूसरा दूरस्थ या मुक्त। विश्वविद्यालयों में रेगुलर से ज्यादा प्राइवेट छात्र प्रवेश लेते हैं और मात्र तीन से चार महीने में सीधे पेपर देते हैं।

बीते महीने 18 नवंबर को राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति ने कुलाधिपति के समक्ष उक्त मुद्दा रखते हुए कार्रवाई की अपील की थी। इसी क्रम में राजभवन ने राजर्षि मुक्त विवि की सिफारिश पर संस्तुति करते हुए सभी राज्य विवि को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राइवेट मोड में फॉर्म भरकर सीधे परीक्षा कराने की व्यवस्थ केवल यूपी में है। अन्य राज्यों में ओपन यूनिवर्सिटी के अधिकृत केंद्र हैं। छात्र यहां निर्धारित दिनों में प्रवेश लेते हैं और नियमित असाइनमेंट जमा करते हैं। मुक्त या दूरस्थ शिक्षा का बाकायदा शैक्षिक कैलेंडर रहता है।

Tags: degreepgPrivate ExaminationugupUP universityUttar Pradesh Universityउत्तर प्रदेश विश्वविद्यालयडिग्रीपीजीप्राइवेट परीक्षायूजीयूपीयूपी यूनिवर्सिटी
Previous Post

डीएलएड 2020-22 कोर्स के लिए शिक्षा विभाग ने बदला नियम

Next Post

NTA ने जेईई मेन 2021 में किए गए ये 4 बड़े बदलाव

Desk

Desk

Related Posts

UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड की नई पहल, इन छात्रों को 10वीं-12वीं एग्जाम में मिलेंगे बोनस अंक

16/05/2026
NEET-UG
Main Slider

नीट-यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम

15/05/2026
CBSE Board Result
Main Slider

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

13/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
NEET UG 2026 exam cancelled
Main Slider

करोड़ों छात्रों के लिए बड़ा झटका! नीट यूजी 2026 परीक्षा निरस्त, जानें कब होगी दोबारा परीक्षा

12/05/2026
Next Post
JEE exam

NTA ने जेईई मेन 2021 में किए गए ये 4 बड़े बदलाव

यह भी पढ़ें

UP Foundation Day

देश के शीर्ष नेताओं ने दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं, बोले- देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा यूपी

24/01/2025
Yogi Cabinet

महाकुम्भ से योगी ने दी ‘महासौगात’, यूपी बनेगा एयरोस्पेस का महारथी

22/01/2025
Special trains will run for PET exam

International Women’s Day: रेलवे इस अंदाज में दे रहा है महिलाओं का सम्मान

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version