• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक अरब के पार हुए ‘आश्रम’ वेब सीरीज के व्यूज

Desk by Desk
17/12/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
ashram

ashram

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| बॉबी देओल के लीड रोल वाली वेब सीरीज ‘आश्रम’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रकाश झा ने दावा किया है कि इस वेब सीरीज को अब तक 100 करोड़ लोग देख चुके हैं। इससे पहले नवंबर में प्रकाश झा ने दावा किया था कि  वेब सीरीज को 40 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तब सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज नहीं हुआ था।

एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने कहा कि व्यूज इतना बड़ा आंकड़ा इस बात का सबूत है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यूज से साबित होता है कि विवादों के बाद भी इसकी लोकप्रियता है। वेब सीरीज को लेकर फिल्ममेकर प्रकाश झा और अभिनेता बॉबी देओल को नोटिस जारी कर दिया गया था।

सलिल अंकोला बने मुंबई के नए चीफ सिलेक्टर

प्रकाश झा ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा कि जब आप कोई ऐसी चीज बनाते हैं, जो बड़े पैमाने पर लोगों को प्रभावित करती है तो उससे ध्रुवीकरण होना और विरोध होना तय है। हिंदू धर्म के गलत चित्रण के आरोपों को खारिज करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। इसके अलावा सीरीज में किसी धर्म का नाम भी नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि  व्यूअरशिप नंबर हर विवाद का जवाब है। प्रकाश झा ने कहा कि व्यूज लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन मेरे लिए 1 अरब का आंकड़ा आश्चर्यजनक है। इससे हमें पता चलता है कि लोग इस तरह का कॉन्टेंट देखना पसंद करते हैं। हालांकि क्यों पसंद करते हैं यह मुझे भी नहीं मालूम।

Tags: Amazon prime web seriesAshram Web SeriesAshram Web Series Bobby DeolAshram Web Series ViewsPrakash Jha Web Seriesआश्रम वेब सीरीजआश्रम वेब सीरीज बॉबी देओलआश्रम वेब सीरीज व्यूजप्रकाश झा वेब सीरीज
Previous Post

सलिल अंकोला बने मुंबई के नए चीफ सिलेक्टर

Next Post

हनीमून पर निकले आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल

Desk

Desk

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
incense
Main Slider

इसके बिना अधूरी है आपकी पूजा, देवता होते है प्रसन्न

26/04/2026
Main Slider

गारबेटा में भी योगी-योगी, सड़कों-छतों पर खड़े होकर हजारों लोगों ने किया बुलडोजर बाबा का दीदार

20/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
Next Post
aditya narayan shweta

हनीमून पर निकले आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल

यह भी पढ़ें

ड्वेन ब्रावो IPL से आउट dwayne bravo

चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका, ड्वेन ब्रावो IPL टूर्नामेंट से आउट

21/10/2020
Air Pollution

हवा हुई जहरीली, कल से प्राइमरी स्कूलों बंद, ऑड-ईवन भी हो सकता है लागू

04/11/2022
Alaya building accident

अलाया बिल्डिंग हादसे में पहली मौत, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

25/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version