Categorized

शेयर बाजार में  गिरावट, सेंसेक्स 2000 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 432 अंक नीचे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स करीब 2000 अंक लुढ़क गया है। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में भी करीब 432 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।

इस समय निफ्टी इंडेक्स 13353.53 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आज बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक, फाइनेंशियल और आटो शेयरों में बिकवाली हावी है।

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, पार्टी में शोक की लहर

निफ्टी बैंक भी करीब 500 अंक टूट गया है। प्राइवेट बैंकों में कमजोरी है। मिडकैप शेयर भी कमजोर हुए हैं। मिडकैप में ऑटो, मेटल शेयरों में मुनाफावसूली दिख रही है।

सेंसेक्स के आज 30 स्टॉक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। ONGC में करीब 8.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, आईटीसी, ICICI Bank, सन फार्मा, टीसीएस सभी स्टॉक्स बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button