Categorized

नहीं थम रही हैं ममता की मुश्किलें, एक और नेता ने दिया महत्वपूर्ण पद से इस्तिफा

पश्चिम बंगाल। राज्य में तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के विधायक और सांसद एक के बाद एक ममता बनर्जी की पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। ममता के एक और विधायक प्रबीर घोषाल ने पार्टी के दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कुश्ती खिलड़ी गूंगा पहलवान को आखिरकार मिलेगा पद्मश्री सम्मान

लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने यह भी कहा कि वे विधायक के पद से इस्तीफा फिलहाल नहीं दे रहे हैं। घोषाल उत्तरपाड़ा सीट से विधायक हैं। घोषाल ने कहा कि उन्होंने हुगली जिला समिति के सदस्य और तृणमूल प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग हैं जो मुझे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं करने दे रहे हैं इसलिए मुझे यह निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा।

Related Articles

Back to top button