Categorized

नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक करें डीजल की कीमत अपने शहर में

पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को लगातार छठे दिन स्थिर रहे।

घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 86.30 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 92.86 रुपये, 87.69 रुपये और 88.82 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही।

डीजल की कीमत दिल्ली में 76.48 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 83.30 रुपये, चेन्नई में 81.71 रुपये और कोलकाता में 80.08 रुपये प्रति लीटर पर रही।

12 बच्चों को पोलियों की बजाय पिला दिया सैनेटाइजर, तीन स्वास्थ्यकर्मी को निलंबित

देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।

शहर——–पेट्रोल——-डीजल

दिल्ली——86.30——76.48

मुंबई——-92.86——83.30

चेन्नई——88.82——81.71

कोलकाता—87.69——80.08

Related Articles

Back to top button