• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने की वायदा कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए भाव

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले सत्र में मजबूत उछाल के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.12 फीसदी गिरकर 47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी वायदा 0.2 फीसदी टूटकर 68,593 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में, सोने में 1.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी, जबकि चांदी में 2.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।

पिछले साल अगस्त में 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद इस साल सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमत 1,811.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही, क्योंकि इक्विटी एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई।

ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए उद्योगपति मित्र ही भगवान : राहुल

सरकार ने सोमवार को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, ‘वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है।

चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।’

MSP था, MSP है और MSP रहेगा…. खत्म कीजिए आंदोलन : मोदी

देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ती सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।

Tags: "mcxGlobal Gold Priceglobal Gold ratesgoldGold Futures priceGold futures price todayGold PriceGold price todaygold rateGold Rate TodayHighest Level of goldHPCommonManIssuesInternational Gold Pricelatest gold silver pricemcx gold pricesilverSilver price"silver rateसोनासोने का भावसोने का वायदा भावसोने का वैश्विक भावसोने की कीमत
Previous Post

ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए उद्योगपति मित्र ही भगवान : राहुल

Next Post

पुलिस चौकी के पास मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
Skeleton found

पुलिस चौकी के पास मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

यह भी पढ़ें

पुलिस की बदसलूकी से भाजपा सरकार का तम्बू उखाड़ना तय : अखिलेश

19/02/2021
kidnapper arrested

डेढ़ वर्षीय मासूम के अपहरणकर्ता को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

21/02/2021
Jan Kumar Sanu Nikki Tamboli Massage

निक्की तंबोली ने कुमार सानू के बेटे जान से करवाई मसाज

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version