• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दवा कारोबारी के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे नौ लाख रुपये, CCTV में दिखाई दिए बदमाश

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
robbery

robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अलीगंज में रहने वाले एक दवा कारोबारी के घर बुधवार शाम बदमाशों ने धावा बोल दिया। घटना के समय कारोबारी अपने घर पर नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड को असलहे के दम पर बंधक बना लिया और फिर तिजोरी में रखी लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं बाद में पीडि़त जब वापस अपने घर पहुंचे तो उन्हें घटना की भनक लगी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हालांकि बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें से एक आरोपी की पीडि़त ने पहचान कर पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल, अब उनकी तलाश में टीमें लगा दी गई है।

अलीगंज के सेक्टर- ओ निवासी दवा कारोबारी दिनेश अग्रवाल की अमीनाबाद के मेडिसिन मार्केट में इंटो फर्मा नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि इलाके में ही उनकी बड़ी बेटी रहती है, जिससे मिलने बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ उसके घर गए थे। इस दौरान उनके घर के गेट पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात था। बताया जा रहा है कि देर शाम नकाबपोश तीन बदमाश उनके घर पहुंचे और असलहे के दम पर गार्ड को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने तिजोरी का ताला तोड़कर उसमे रखी लाखों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वहीं बाद में पीडि़त कारोबारी वापस घर लौटे तो उन्होंने गार्ड को बाथरूम से बाहर निकाला।

बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर दुकानदार से रुपयों से भरा बैग छीना

पीडि़त की आपबीती सुनकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने सूचना पुलिस को दी। उधर, डकैती की खबर से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बदमाशों में एक है कारोबारी का पूर्व नौकर पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस पूछताछ में पीडि़त ने एक बदमाश की पहचान अपने पूर्व नौकर अमन के रूप में की है।

साथ ही उन्होंने बताया कि दूसरा युवक उसका दोस्त विशाल है। फिलहाल तीसरे को वह पहचान नहीं पाए है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ समय पहले दिनेश ने अमन को चोरी के आरोप में काम से निकाल दया था। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

Tags: Lucknow Newsrobbery
Previous Post

बरेली स्मॉर्ट सिटी परियोजना का कार्य संतोषजनक, रैंकिंग में और सुधार की आवश्यकता : आशुतोष

Next Post

 बुंदेलखंड की हर सांस में बसे हैं  भगवान श्रीराम : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
पश्चिम बंगाल

 बुंदेलखंड की हर सांस में बसे हैं  भगवान श्रीराम : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

The tradition of offering Khichdi to Mahayogi Guru Gorakhnath is from the Treta Yuga.

मकर संक्रांति पर लगे मेला भारी, गोरख बाबा के महिमा बा न्यारी

15/01/2023
sanjay singh

योगीराज में तिरंगा फहराना भी अपराध हो गया : संजय सिंह

30/08/2021
Harvansh Singh Rathore

BJP के पूर्व विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके सरकार में मंत्री

05/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version