• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली स्मॉर्ट सिटी परियोजना का कार्य संतोषजनक, रैंकिंग में और सुधार की आवश्यकता : आशुतोष

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
Ashutosh Tandon

Ashutosh Tandon

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार गरीबी उन्मूलन मंत्री श्री आशुतोष टंडन ने कहा कि बरेली में स्मॉर्ट सिटी परियोजना का कार्य संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि बरेली में सॉलिड वेस्ट मनेजमेंट का कार्य भी ठीक दिशा में हो रहा है। श्री टंडन आज कमिश्नरी सभागार बरेली में स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में मंत्री जी ने कहा कि नगर निगम के अन्तर्गत लगभग सभी पार्कों का निर्माण हो चुका है तथा पार्कों में झूले तथा लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था भी की जा चुकी है, जहां रह गई है, वहां जल्द ही कर दी जाएगी। माननीय मंत्री जी ने कहा कि को बरेली की सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सड़कें अभी तक नहीं बन पायी हैं उन्हें तुरन्त बनवाया जाए।

नगर विकास मंत्री जी ने कहा कि नगर निगम ने इस समय पेयजल परियोजना के अन्तर्गत काफी सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जल निगम को निर्देश दिये कि जिन जगहों पर पानी की पाइप लाइन पड़ने के पश्चात अभी तक गढ़ढे भरे नहीं गए हैं उन्हें तुरन्त सही किया जाये। बैठक में नगर आयुक्त श्री अभिषेक आनंद ने बताया कि नगर निगम के अन्तर्गत डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन रोज किया जा रहा है, जिस पर माननीय मंत्री जी ने सराहना की। माननीय मंत्री जी ने कहा कि नाले की साफ सफाई के कार्य में तेजी लीने की आवश्यकता है।

सीतापुर, फिरोजाबाद व अमेठी में असलहा फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

नगर आयुक्त ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सभी गाड़ियों में एक जी.पी.एस. सिस्टम लगाया गया है जिससे कि गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मार्ग प्रकाश के लिये 32408 एल.ई.डी. लाइटे लगाई गई है तथा सभी पार्कों में भी यही लाइटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत अब तक 5560 गरीब लोगों को आवास आवंटित हो चुके हैं। नगर विकास मंत्री ने इस संख्या को और बढ़ाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने बताया कि अब तक गायों के रहने के लिये 823 कान्हा उपवन बनाये जा रहे हैं तथा उन पर बाउन्ड्रीवाल का कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा।

बैठक में नगर विकास मंत्री जी ने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना की रैंकिंग में 64 वें नंबर पर है जो कि अच्छी बात है परन्तु इसमें अभी और सुधार की आवश्यकता है। श्री टंडन ने कहा कि गांधी उद्यान में सुबह तथा शाम को जब लोग टहलने आये तब म्यूजिक सिस्टम पर संगीत बजना चाहिए तथा वहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाये जिससे कि लोगों को टहलने में सुविधा हो सके। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि शहर में अब तक 25 स्थानों पर ओपन जिम बनाये जा चुके हैं तथा बाकी जगहों पर बनाये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मंडलायुक्त श्री आर रमेश कुमार, महापौर श्री उमेश गौतम, नगर विधायक माननीय श्री अरूण कुमार सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Ashutosh Tandonup news
Previous Post

खेलों के विकास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बल मिलता है : डाॅ. दिनेश शर्मा

Next Post

दवा कारोबारी के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे नौ लाख रुपये, CCTV में दिखाई दिए बदमाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
robbery

दवा कारोबारी के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे नौ लाख रुपये, CCTV में दिखाई दिए बदमाश

यह भी पढ़ें

Natural Farming

प्राकृतिक खेती के विकास की बुनियाद बनेंगे गोवंश

19/12/2024
Kidnapping

युवती ने रिश्ते के मामा पर लगाया बहन के अपहरण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

06/07/2021
imprisonment

दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को सुनाई 15 साल सश्रम कारावास की सजा

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version