• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं को मिले कोई भी वस्त्र पहनने की आजादी : आनंद स्वरूप शुक्ल

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
Anand Swaroop Shukla

Anand Swaroop Shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से मुक्ति दिलाए जाने के बयान के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं को कोई भी वस्त्र पहनने की आजादी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि रूढिवाद व परम्परा के नाम पर महिलाओं पर कुछ भी थोपा नहीं जाना चाहिए, समाज के प्रबुद्ध लोगों व धर्म गुरुओं को 21 वी सदी के साथ समाज को आगे बढ़ाने का अवसर देना चाहिए। संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ल ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बुर्का से आजादी दिलाने के अपने बयान पर सफाई दी।  उन्होंने कहा कि वह सुधार की बात कह रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म की महिला को यह स्वतंत्रता होनी चाहिए कि वह क्या पहने व क्या न पहने।  उन्होंने कहा कि रूढवाद व परम्परा के नाम पर उनपर कुछ भी थोपा नहीं जाना चाहिए और न ही दबाव बनाया जाना चाहिए

घर से मिले तीन नरकंकालों का राजफाश, आरोपी ने किए चौकने वाले खुलासे

मंत्री ने दोहराया कि अनेक मुस्लिम देशों में बुर्का पर पाबंदी लगाई गई है। शुक्ल ने कहा कि निश्चित रूप से मुस्लिम धर्म गुरुओं को इस बारे में विचार करना चाहिए और मुस्लिम महिलाओं को यह अधिकार मिलना चाहिए कि वह चाहे तो बुर्का पहने या न पहने।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने के लिये कदम उठायेगी? उन्होंने कहा कि यह विषय अभी सरकार का नही है, यह विषय समाज का है।

फरार IPS पाटीदार को जबरन रिटायर करने की तैयारी, 50000 के है इनामी

मंत्री ने कहा कि मुस्लिम धर्म गुरुओं को इसका संज्ञान लेना चाहिए, मुस्लिम धर्म गुरु मुस्लिम महिलाओं की राय लें, किसी भी धर्म गुरु को परम्परा के नाम पर किसी धर्म की महिला पर कोई वस्त्र पहनने का दबाव नहीं बनाना चाहिए।  समाज के प्रबुद्ध लोगों व धर्म गुरुओं को 21 वी सदी के साथ समाज को आगे बढ़ाने का अवसर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन तलाक के मसले पर इसलिए कदम उठाया क्योंकि लंबे समय से मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इस पर कोई विचार नहीं किया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में निर्वाचित होने के बावजूद ओवैसी की तरह ऐसे कुछ मुसलमान हैं, जो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे।  मंत्री ने कहा, ऐसी सोच लोकतंत्र के हित में नहीं है।

गौरतलब है कि बुधवार को शुक्ल ने कहा था कि देश में तीन तलाक की तर्ज पर मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी।  उन्होंने बुर्के को अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा करार दिया था।

Tags: Anand Swaroop Shukla
Previous Post

मॉल में लगी आग की चपेट में आया हॉस्पिटल, दो की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता, जानें अपने शहर में आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
Petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता, जानें अपने शहर में आज के रेट

यह भी पढ़ें

wheat

यूपी में एक अप्रैल से एमएसपी पर शुरू होगी गेंहू खरीद

27/03/2022
Raja Ji Pa Mare Lagni

‘राजा जी प मरे लगनी’ गीत ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

02/05/2022
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

असिस्टेंट जेलर के पद पर निकली भर्ती, यहां करें आवेदन

14/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version