• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSNL और MTNL का विलय टला, भारी कर्ज में डूबी हैं दोनों कंपनियां

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Categorized
0
BSNL-MTNL

BSNL-MTNL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वित्तीय कारणों से महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) का भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में फिलहाल विलय नहीं होगा। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को यह जानकारी दी। लोकसभा में एक लिखित जवाब में प्रसाद ने कहा कि इन दोनों सरकारी कंपनियों को भारी कर्ज होने के चलते इनका विलय फिलहाल टाल दिया गया है।

हालांकि, दोनों कंपनियों के बीच बेहतर सर्विस मुहैया कराने को लेकर सहयोग जारी रहेगा। गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट ने अक्तूबर, 2019 में नकदी संकट से जूझ रही दोनों कंपनियों की पुनरुद्धार की योजना को मंजूरी दिया था जिसमें विलय प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई थी।

आयकर विभाग ने टैक्स पेयर्स को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लौटाए

इसके तहत सरकार ने कंपनी पर वेतन का बोझ कम करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) को भी मंजूरी दी थी। एमटीएनएल पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। पुनरुद्धार योजना के तहत 69,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी जिसमें 20,140 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश भी शामिल था। इसके अलावा सरकार ने 4जी सेवा शुरू करने का खर्च और 3,674 करोड़ रुपये की जीएसटी बकाया खुद से उठाने का फैसला किया था। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के लिए कार्यशील पूंजी जुटाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का सॉवरेन बॉन्ड और 38,000 करोड़ की संपत्ति को मोनेटाइज करने का प्लान तैयार किया गया था।

PM Kisan की अगली किस्त चाहते हैं मिले तो कर लें यह काम, ऐसे देखें पूरे गांव की लिस्ट

भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में जहां तमाम निजी कंपनियां अपनी सेवा में विस्तार कर रही हैं, वहीं सरकारी दूरसंचार कंपनियां एमटीएनएल और बीएसएनएल भारी कर्ज में डूबी हुईं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल के ऊपर करीब 23,000 करोड़ रुपये और एमटीएनएल पर करीब 20,000 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।

लंबे समय के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में सकारात्मक कारोबार दिखाया है। बीएसएनएल और एमटीएनएल का एबिटडा (ब्याज, कर, डेप्रीशिएशन और लोन में परिशोधन से पूर्व आय) 2020-21 की पहली छमाही में सकारात्मक हो गई। सीधे शब्दों में कहें तो एबिटडा से किसी कंपनी के परिचालन प्रदर्शन का पता चलता है। सितंबर छमाही में बीएसएनएल का एबिटीडा मार्जिन 602 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 3,596 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बीएसएनएल और एमटीएनएल (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) के वेतन व्यय में क्रमश: लगभग 50 प्रतिशत (लगभग 600 करोड़ रुपये प्रति माह) और 75 प्रतिशत (लगभग 140 करोड़ रुपये प्रति माह) की कमी हुई है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) चलाने से कंपनी को यह लाभ मिला है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी।

Tags: #BSNLBSNL-MTNL merger potponedBSNL-MTNL का होगा विलयMTNL
Previous Post

आयकर विभाग ने टैक्स पेयर्स को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लौटाए

Next Post

ममता बनर्जी ने कहा शांति बनाएं रखें- बाहर आकर व्हीलचेयर पर करूंगी प्रचार

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा शांति बनाएं रखें- बाहर आकर व्हीलचेयर पर करूंगी प्रचार

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

रामलीला मैदान से केजरीवाल की दहाड़, बोले- अहंकारी तानाशाह को देश से हटाना हैं

11/06/2023
yogi

बाढ़ से निपटने को जून में ही ‘सुकून’ देने को तत्पर योगी सरकार

06/06/2023
Life Imprisonment

हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को आजीवन कैद

15/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version