• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, होम लोन पर ब्याज दर में की कटौती

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
sbi home loan

sbi home loan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों को कम करने का ऐलान किया है। बैंक के मुताबिक अब 30 लाख रुपये तक का होम लोन 6.7 फीसदी की दर पर मिलेगा।

हालांकि 30 लाख से 75 लाख तक के लोन के लिए 6.95 फीसदी की ब्याज दर लागू होगी। 75 लाख से अधिक के लोन के लिए ब्याज दर बढ़कर 7.05 फीसदी हो जाएगी। बैंक अपने महिला लोन धारकों को 5 बेसिस प्वाइंट का स्पेशल कंसेशन भी देगा।

बैंक के प्रबंध निदेशक (रिटेल एंड डिजिटल बैंकिंग) सीएस शेट्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि होम फाइनेंस के क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक मार्केट लीडर है। इसीलिए बैंक ने होम लोन मार्केट में ग्राहकों की भावना को ध्यान रखते हुए ब्याज दरों में कमी करने का फैसला किया गया है। बयान में ये भी बताया गया है कि अगर होम लोन लेने वाले लोग बैंकिंग एप योनो के जरिए कर्ज का आवेदन करेंगे तो उन्हें 5 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक ने इसके पहले भी अपने फेस्टिव ऑफर के तहत 21 मार्च तक के लिए होम लोन की दरों को घटाकर 6.7 फीसदी किया था। फेस्टिव ऑफर खत्म होने के बाद 1 अप्रैल से होम लोन की दर को बढ़ाकर 6.95 फीसदी कर दिया गया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण अर्थव्यवस्था पर बने दबाव को देखते हुए स्टेट बैंक ने होम लोन की ब्याज दर को वापस से 6.7 फीसदी कर दिया है।

बैंकिंग इंडस्ट्री में होम लोन की दरें पहले ही गिरी हुई हैं। होम लोन के लिए ज्यादातर बैंक काफी कम ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। अधिकांश बैंकों की ब्याज दर 6.7 फीसदी से लेकर 6.9 फीसदी के बीच है। कोटक महिंद्रा बैंक फिलहाल सबसे कम ब्याज दर 6.65 फीसदी पर होम लोन दे रहा है। एचडीएफसी लिमिटेड 6.7 फीसदी के ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम और रिकवरी तेज हो रही है : योगी

माना जा रहा है कि कोरोना संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर बने दबाव और रियल एस्टेट सेक्टर से निवेशकों के दूर हो जाने की वजह से बैंकिंग इंडस्ट्री का होम लोन सेगमेंट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यही कारण है कि कुछ समय पहले तक 8 से 10 फीसदी के बीच रहने वाली ब्याज दरें अभी 7 फीसदी से भी नीचे गिर गई हैं।

जानकारों का कहना है कि कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था पर जैसा दबाव बना है, उसकी वजह से इस साल के अंत तक होम लोन की दरें 7 फीसदी के आसपास टिकी रह सकती हैं। ऐसे में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के पास सस्ती दर पर होम लोन लेने का अच्छा मौका उपलब्ध है।

Tags: SBI Home LoanSBI home loan EMISBI Home Loan Interest rate
Previous Post

कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

Next Post

शादी से लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटी समेत तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
car accident

शादी से लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटी समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने किया शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी- 2022 का शुभारंभ

12/11/2022
ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia

कमलनाथ के बयान पर भड़के ज्योतिरादित्य, बोले- हां मैं कुत्ता हूं

31/10/2020
Rishabh Pant

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने ऋषभ पंत, सीएम धामी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

11/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version