• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों उछले

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Categorized
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज अभी तक का दिन चौतरफा खरीदारी वाला दिन बना हुआ है। शुरुआती उतार चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लगातार मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है। सोमवार को काफी शानदार रिकवरी करने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 163.11 अंक की मजबूती के साथ 48881.63 अंक के स्तर पर खुला। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के बल पर कुछ ही मिनट में सेंसेक्स 278.53 अंक चढ़कर 48996.53 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन उसके बाद बाजार में कुछ देर के लिए तेज बिकवाली के दबाव शुरू हो गया। जिसके कारण शेयर बाजार ने गोता खाना शुरू किया। कारोबार शुरू होने के आधे घंटे बाद ही सुबह पौने दस बजे सेंसेक्स बिकवाली के दबाव में 196.67 अंक गिरकर 48521.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में एक बार फिर खरीदारी का जोर बना और बाजार ने छलांग लगाना शुरू कर दिया। दोपहर 11 बजे सेंसेक्स 113.76 अंक चढ़कर 48830.99 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कोरोना काल में आम आदमी को झटका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 53.1 अंक की छलांग के साथ 14687.25 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। कुछ ही मिनट में निफ्टी 89.25 अंक की तेजी दिखाते हुए 14723.40 के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन फिर बिकवाली के दबाव में निफ्टी में भी गिरावट आई और पौने दस बजे निफ्टी 54 अंक नीचे गिरकर 14580.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर गिरने के बाद निफ्टी ने रिकवरी की और दोपहर 11 बजे वो 50.35 अंक चढ़कर 14684.5 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप इन तीनों इंडेक्स में मजबूती बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.75 फीसदी की मजबूती बनी हुई है। अभी एनएसई के 50 में से 28 शेयर मजबूती दिखाते हुए हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 22 शेयरों में गिरावट का रुझान बना हुआ है। इसी तरह सरकारी बैंकों के शेयरों वाले इंडेक्स में 5 फीसदी की तेजी बनी है। इसमें शामिल सभी 13 शेयर अभी हरे निशान में हैं। निफ्टी का मेटल इंडेक्स भी करीब 1.5 फीसदी की उछाल के साथ और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.8 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

120 टन ऑक्सीजन लेकर एक बार फिर दिल्ली पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’

आज डीसीएम श्रीराम, आरबीएल बैंक, अदानी पोर्ट्स, अदानी टोटल गैस, एल एंड टी इन्फोटेक, ग्रीव्स कॉटन, अलेम्बिक फार्मा, सुवेन लाइफ, प्रोक्टर एंड गैंबल, अपोलो पाइप्स जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। इन नतीजों से भी बाजार की चाल पर असर पड़ सकता है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

BJP सांसद की TMC को चेतावनी, कहा- याद रखें कभी दिल्ली भी आना है….

Next Post

खिलाडियों के बाद अब चेन्नई के कोच हुए संक्रमित, कल के मुकाबले पर ग्रहण

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
After players, Chennai coach is now infected, eclipse on tomorrow's match

खिलाडियों के बाद अब चेन्नई के कोच हुए संक्रमित, कल के मुकाबले पर ग्रहण

यह भी पढ़ें

बसपा महासचिव मुक़दमे के वकील हो सकते है, ब्राह्मणों और जनता के नहीं : मोती सिंह

24/07/2021
lipstick

लिपस्टिक के रंग से जाने लड़कियों के स्वाभाव को

22/01/2022
Lucknow-Kanpur Expressway

एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे बनाएगी योगी सरकार

20/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version