• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के कारण आज लगातार पांचवें दिन भी शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 266.05 अंक की उछाल के साथ 51,381.27 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.35 अंक चढ़कर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाते हुए 15,421.20 अंक के स्तर पर खुला।

आज का कारोबार शुरू होते ही पिछले दो कारोबारी दिनों की तरह एक बार फिर मंदडियों ने हावी होने की कोशिश की। जिसके कारण बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स शुरुआती दस मिनट में ही गिरकर 51,298.89 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद तेजड़ियों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया। जिसके कारण खरीदारी के जोर से सेंसेक्स एक बार फिर 51,477.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि उसके बाद से बाजार में कभी लिवाली का जोर चल रहा है, तो कभी बिकवाली का दबाव बन रहा है। लेकिन कुल मिलाकर अभी तक के कारोबार में तेजी का ही रुख ज्यादा नजर आ रहा है।

इस राज्य में RTO और ARTO कार्यालयों में इस तारीख तक नहीं बनेंगे लर्निंग डीएल

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी आज 83.35 अंक की उछाल के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 15,421.20 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बिकवाली के दवाब में निफ्टी भी एक बार गिरकर 15,405.45 के स्तर पर पहुंचा। लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के बाद शुरू हुई लिवाली ने निफ्टी में भी पर लगा दिया। जिसके कारण निफ्टी उछल कर 15,455.55 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

फिलहाल शेयर बाजार में चल रही खरीद बिक्री के कारण लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह करीब डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद 10.45 बजे सेंसेक्स 269.75 अंक की उछाल के साथ 51,384.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 91.40 अंक की तेजी के साथ 15,429.25 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

अभीतक के कारोबार में शेयर बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। बाजार में पूरी तरह से तेजड़िये हावी हैं। निफ्टी के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में लगातार मजबूती बनी हुई है। आज के कारोबार में शेयर बाजार को लगातार मेटल कंपनियों के शेयरों में आई तेजी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। इसी तरह एनर्जी सेक्टर भी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लगातार तेजी बनाए हुए हैं। वहीं सिप्ला, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर गिरावट का रुख दिखा रहे हैं। आज के शुरुआती कारोबार में रेडिंग्टन इंडिया लिमिटेड के शेयर ने 20 फीसदी की जबरदस्त छलांग लगाई है। ये शेयर कल 183.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था, लेकिन आज ये 219.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

अभीतक के कारोबार में दिग्गज शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.4 फीसदी, टाटा स्टील 2.7 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.54 फीसदी, आयशर मोटर्स 1.85 फीसदी और बीपीसीएल 1.72 फीसदी की तेजी के साथ टॉप 5 गेनर की लिस्ट में बने हुए हैं। वही दिग्गज कंपनियों में से सनफार्मा इंडस्ट्रीज 2.89 फीसदी, विप्रो 1.39 फीसदी, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्री 1.09 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 फीसदी और टाइटन कंपनी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप 5 लूजर्स की लिस्ट में अपना स्थान बनाए हुए हैं।

एशिया के अन्य शेयर बाजारों में भी आज कमोबेश बढ़त की स्थिति बनी हुई है। जापान का निक्केई इंडेक्स 614 अंक की उछाल के साथ 29,164 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 168 अंक की तेजी के साथ 29,281 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।0 कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 24 अंक की बढ़त के साथ 3,190 अंक के स्तर पर आ गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 78 अंक की तेजी के साथ 7,422 अंक अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिर्फ चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स अभी 4 अंक की मामूली कमजोरी दिखाते हुए 3,604 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

‘यास’ ने बदला मौसम का मिजाज, यूपी के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

Next Post

मोदी ने नवीन पटनायक के साथ बैठक कर चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव की समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Prickly Heat
फैशन/शैली

गर्मियों में घमौरियां से हैं परेशान, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

26/06/2026
curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Next Post

मोदी ने नवीन पटनायक के साथ बैठक कर चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव की समीक्षा

यह भी पढ़ें

manipur cm biren singh

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, आज ही अमित शाह से की थी मुलाकात

09/02/2025
UPSESSB

खत्म हुआ 11 साल का इंतज़ार, जारी हुआ UPSESSB का रिजल्ट

04/05/2022
shivpal yadav

सपा की हार पर शिवपाल ने कहा- माहौल अनुकूल था, लेकिन…

13/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version