• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुनाफा वसूली के चक्कर में फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स भी हुआ कमजोर

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Categorized
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार में लगातार मंदड़ियों का कब्जा बना हुआ है। मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू करने के बावजूद शेयर बाजार में थोड़ी ही देर में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण उछाल के साथ खुला शेयर बाजार गोता लगा गया।

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 100.21 अंक की तेजी के साथ 52 हजार,428.72 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनटों में लिवाली का जोर बनता हुआ नजर आया, जिसके कारण सेंसेक्स ने मामूली तेजी भी दिखाई, लेकिन इसके बाद शेयर बाजार पर मंदडियों का कब्जा हो गया। इसकी वजह से बाजार में बिकवाली का दबाव बनता चला गया और सेंसेक्स में कमजोरी आती गई।

पुलिस महकमे से संबंधित सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें काम : योगी

लगातार हो रही बिकवाली के कारण 45 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स आज के टॉप लेवेल से 297.39 अंक लुढ़क कर 52 हजार,135.04 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि उसके बाद बाजार में खरीदारी भी शुरू हुई, जिसके कारण सेंसेक्स की गिरावट पर कुछ रोक लगी। लेकिन बाजार में मंदड़ियों का दबाव लगातार बना रहा, जिसकी वजह से सेंसेक्स के लिए हरे निशान में लौट पाना लगभग कठिन हो गया।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 22.25 अंक की मजबूती के साथ अपने अभी तक के हाई के रिकॉर्ड से भी 0.45 अंक ऊपर जाकर 15 हजार,773.90 के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। इस स्तर से निफ्टी ने करीब 5 अंक की छलांग भी लगाई और 15 हजार,778.80 अंक के नए हाई पर पहुंचा, लेकिन फिर बिकवाली के दबाव में निफ्टी लगातार लुढ़कता चला गया। सुबह दस बजे तक निफ्टी लुढ़क कर 15 हजार,700 के स्तर से भी नीचे पहुंच गया।

हालांकि 15 हजार, 680 के स्तर पर पहुंचने के बाद शुरू हुए खरीदारी के दौर के कारण निफ्टी कुछ संभल सका। लेकिन हरे निशान में पहुंच पाना निफ्टी के लिए संभव नहीं हो पाया। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे निफ्टी बिकवाली के दबाव में निफ्टी 26.35 अंक गिरकर 15 हजार,725.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं सेंसेक्स भी उस वक्त 56.84 अंक की गिरावट के साथ 52 हजार,271.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों ही इंडेक्स में कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स लगभग 2 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में फिलहाल एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में कमजोरी का रुख बना हुआ है। वहीं एचयूएल, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस जैसे कंपनियों के शेयर में तेजी बनी हुई है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

पुलिस महकमे से संबंधित सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें : योगी

Next Post

मदरसे के पास हुआ जबरदस्त धमाका, ध्वस्त हुई पूरी इमारत

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
madarsa building collapsed

मदरसे के पास हुआ जबरदस्त धमाका, ध्वस्त हुई पूरी इमारत

यह भी पढ़ें

Fireworks Ban in Delhi

इस बार भी आतिशबाज़ी से मरहूम रहेगी दिल्ली, जनवरी तक पटाखों पर लगा बैन

14/10/2024
Foreign exchange reserves

विदेशी मुद्रा भंडार 8.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 686.1 अरब डॉलर पर

27/04/2025
Bullock cart race

बैलगाड़ी दौड़ को पिछली सरकारों ने रोक दिया था: सीएम मान

19/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version